Nature Nature Nature Nature Nature Nature Nature बीकानेर व कई अन्य जिलो में तापमान पहुंचा शून्य के पास, पढ़े पूरी खबर - Homepage
Nature Nature Nature Nature Nature Nature Nature

बीकानेर व कई अन्य जिलो में तापमान पहुंचा शून्य के पास, पढ़े पूरी खबर

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़:-बीकानेर में सर्दी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। तापमान एक बार फिर शून्य डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच रहा है. रात में पानी खुले में रह गया तो सुबह बर्फ ही मिलती है। इतना ही नहीं खेतों में खड़ी फसल पर बर्फ की चादर बिछ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि सर्दी से अब 18 जनवरी को ही कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। बीकानेर में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. हालांकि मौसम विभाग इसे 1.1 डिग्री. बता रहा है। बीकानेर के खाजूवाला, श्रीडूंगरगढ़, मोमासर लूणकरनसर सहित अनेक क्षेत्रों में खेतों में खड़ी फसल पर बर्फ जम रही है। सुबह किसान खेतों में पहुंचने के साथ ही फसल को संभाल रहे है। बीकानेर में सरसों की फसल हजारों बीघा जमीन पर है लेकिन इस पर पाला पड़ने की आशंका है। पिछले दो दिन से फसल पर बर्फ की चादर है। नो बजे बाद धूप खिलने पर ही ये बर्फ पानी के रूप में नीचे उतरने लगती है। अगर कहीं पानी बिखरा हुआ है तो वो भी सुबह बर्फ के रूप में ही मिलता है। रविवार को चूरु में न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री. , सीकर 0.5 डिग्री, बीकानेर 1.2 डिग्री, जैमलमेर 2.3 डिग्री, चित्तौडगढ़ 1.3 डिग्री, टोंक 2.1 डिग्री, संगरिया हनुमानगढ़ 1.8 डिग्री व उदयपुर 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। देराजसर गांव में ही बच्चे हाथ में बर्फ लेकर खेल रहे हैं। दिन में गर्मी, रात में कड़ाके की सर्दी बीकानेर में दिन में जहां गर्मी का अहसास होता है, वहीं रात में जबर्दस्त सर्दी ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। सुबह करीब दस बजे तक रात की ठंडक का अहसास रहता है। धूप निकलने के बाद भी सर्दी की ठिठुरन बनी रहती है।

Ashok Pareek

Related Posts

भूल जाएंगे भूलना, स्टडी में हुई पुष्टि बढ़ती है याददाश्त, पढ़े कद्दू के बीज के अन्य फायदे

कद्दू के बीज:कद्दू के बीज आकार में छोटे होते हैं, हालांकि अक्सर इन्हें फेंक दिया जाता है, लेकिन ये पोषण का पावरहाउस हैं। लोग इन बीजों को ‘पेपिटास’ भी कहते…

शनिवार 27 जुलाई 2024 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया

पंचांगतिथि:सप्तमी, 21:22 तकनक्षत्र:रेवती, 05:40 तकयोग:धृति, 22:42 तकप्रथम करण:विष्टि, 10:24 तकद्वितिय करण:बावा, 21:22 तकवार:शनिवार अतिरिक्त जानकारीसूर्योदय:05:57सर्यास्त:19:22चन्द्रोदय:23:32चन्द्रास्त:11:59शक सम्वत:1946 क्रोधीअमान्ता महीना:आषाढ़ापूर्णिमांत:श्रावणसूर्य राशि:कर्कचन्द्र राशि:मीनपक्ष:कृष्ण अशुभ मुहूर्त गुलिक काल:05:57 − 07:38यमगण्ड:14:20 − 16:01दूर मुहूर्तम्:14:31 −…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भूल जाएंगे भूलना, स्टडी में हुई पुष्टि बढ़ती है याददाश्त, पढ़े कद्दू के बीज के अन्य फायदे

भूल जाएंगे भूलना, स्टडी में हुई पुष्टि बढ़ती है याददाश्त, पढ़े कद्दू के बीज के अन्य फायदे

शनिवार 27 जुलाई 2024 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया

शनिवार 27 जुलाई 2024 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया

विधायक सारस्वत ने पालिका के विकास की बात सदन में उठाई, पालिका में भ्रष्टाचार में लिप्त कार्मिकों पर ठोस कार्यवाही की रखी पुरजोर मांग

विधायक सारस्वत ने पालिका के विकास की बात सदन में उठाई, पालिका में भ्रष्टाचार में लिप्त कार्मिकों पर ठोस कार्यवाही की रखी पुरजोर मांग

क्रेटा गाड़ी के खुले एयर बेग, टला बड़ा हादसा, पढ़े अपडेट खबर

क्रेटा गाड़ी के खुले एयर बेग, टला बड़ा हादसा, पढ़े अपडेट खबर

सड़क हादसा। डिवाइडर को चीरते हुए दूसरी साइड पर जा गिरी कार, कार सवार हुए चोटिल

सड़क हादसा। डिवाइडर को चीरते हुए दूसरी साइड पर जा गिरी कार, कार सवार हुए चोटिल

गुरुवंदन कार्यक्रम में शिक्षकों का सम्मान, शिक्षक संघ राष्ट्रीय समर्पण भाव से कार्य करने में प्रतिबद्ध- प्रजापत

गुरुवंदन कार्यक्रम में शिक्षकों का सम्मान, शिक्षक संघ राष्ट्रीय समर्पण भाव से कार्य करने में प्रतिबद्ध- प्रजापत
Social Media Buttons
Telegram
WhatsApp
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights