![](https://samachargarh.com/wp-content/uploads/2022/12/Picsart_22-12-14_10-14-10-129.jpg)
श्रीडूंगरगढ़। मदर डेयरी के पास सड़क हादसा, रेलवे कर्मचारियों ने दिखाई तत्परता, तीनों को निकाला सकुशल बाहर
समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर स्विफ्ट कार में सवार होकर पति पत्नी व एक अन्य बीकानेर लौट रहे थे। उसी दौरान सातलेरा के बीच गोलाई में मदर डेयरी के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटा खा गई और गाड़ी में सवार तीन लोग घायल हो गए। इसी दौरान रेलवे की टीम अपने निर्धारित कार्य से परसनेऊ जा रही थी उसी दौरान हादसा हुआ तो मौके पर रतनगढ़ यूपीआरएमएस के ब्रांच सेक्रेटरी सीताराम गोदारा ने टीम के साथ तीनों व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकाला। गाड़ी की स्पीड इतनी तेज थी कि पेड़ को भी उखाड़ दिया ओर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके बाद सीताराम गोदारा ने रामकिशन फौजी को फोन कर सूचना दी और गरीब सेवा संस्थान की एंबुलेंस के जरिए श्रीडूंगरगढ़ की सीएचसी लाया गया। गाड़ी में सवार तीनों लोग तिलक नगर बीकानेर के निवासी बताए जा रहे हैं।
![](https://samachargarh.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221214-WA0027-1024x461.jpg)
![](https://samachargarh.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221214-WA0026-1024x461.jpg)
![](https://samachargarh.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221214-WA0028-1024x461.jpg)
![](https://samachargarh.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221214-WA0025-1024x461.jpg)
![](https://samachargarh.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221214-WA0030-1024x461.jpg)
![](https://samachargarh.com/wp-content/uploads/2022/12/IMG-20221214-WA0029-1024x461.jpg)