Nature Nature

जीरो से नीचे गया राजस्थान के कई शहरों का तापमान, जानें कब तक रहेगा ये हाल

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़:-राजस्थान के कई जिलों के लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं. यहां के लोगों पर सर्दी का सितम कुछ अधिक ही कहर बरपा रहा है. शुक्रवार को राज्य के बीकानेर और सीकर जैसे शहरों का तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं फतेहपुर का तापमान 0.7 दर्ज किया गया. इससे लोगों के साथ-साथ पशु-पक्षी भी बेहाल हैं. 

इधर, मौसम विभाग की मानें तो आठ जनवरी के बाद राज्य में जारी शीतलहर और कोहरे से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. कल भी शीतलहर का प्रकोप कुछ ऐसा ही रहेगा. भीषण ठंड से किसान भी परेशान हैं. खेतों में खड़ी फसलों पर बुरा असर पड़ रहा है. फसलों पर बर्फ जैसी परत जम जा रही है.

स्कूलों की छुट्टी पर विचार
भीलवाड़ा का न्यूनतम तापमान भी 1.4 पर बना हुआ है. यहां लगातार तीन दिनों से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है. जिला प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है. अन्य जिलों के स्कूलों में भी छुट्टी करने पर विचार चल रहा है. लोग ठंड से बेहाल नजर आ रहे हैं.

सूबे में बीकानेर ओर सीकर के अलावा चूरू का न्यूनतम तापमान 1.0, फतेहपुर का 0.7, अंता, बारा का 1.1 डिग्री सेल्सियस, नागौर का 1.7, बनस्थली का 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इधर, जयपुर, पिलानी और कोटा में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 4.7, उदयपुर में 5.8, जोधपुर में 6.5, जैसलमेर में 6.2, अजमेर में 4.4 और बाड़मेर में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

शुक्रवार को ठंड से थोड़ी राहत
मालूम हो कि शुक्रवार को चूरू के लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली, क्योंकि तीन दिन बाद पारा माइनस से प्लस की ओर मुखातिब हुआ. शुक्रवार को यहां न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. बहरहाल सूबे के लगभग सभी इलाकों में ठंड का कहर जारी है. इससे लोग बेहाल हैं. सड़कों पर वाहनों का चलना भी काफी कम हो गया है. धुंध से भी लोगों को भारी परेशानी हो रही है.

Related Posts

राजस्थान में मानसून के बदले तेवर, 17 जिलों में येलो अलर्ट; यूपी में जलभराव तो ओडिशा में बाढ़ का कहर

राजस्थान में बारिश की रफ्तार धीमी होने के आसार, पूर्वी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी; यूपी में नदियां उफान पर, हिमाचल में मानसून से 183 मौतें समाचार-गढ़…

देशभर में मानसून का कहर: बिहार-बंगाल में बिजली गिरने से 11 मौतें, बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड से 200 यात्री फंसे

समाचार-गढ़ 4 अगस्त, 2026। देशभर में मानसून का असर लगातार तेज बना हुआ है। भारी बारिश, आकाशीय बिजली और भूस्खलन की घटनाओं से कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

उज्जैन में हनुमान प्रतिमा की गहराई का राज जानने पहुंची टीम, मशीनें बंद होते ही शुरू हुई चमत्कार की चर्चा

गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

गरीबी के खिलाफ भारत की बड़ी जीत! 12 साल में 49.6 करोड़ लोग निकले बाहर, फिर भी कमाई में 13 गुना की खाई

FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

FATF की बैठक में पाकिस्तान पर कोई नई कार्रवाई नहीं, जैश की ऑनलाइन फंडिंग पर भी नहीं मिला जवाब; 2030 तक जारी रहेगी समीक्षा

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले तेल टैंकर पर हमला, इंजन रूम में लगी आग; पहली बार लिम्पेट माइन्स से बनाया निशाना

चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights