Nature Nature

देश में पहली बन रहा है बार टूरिस्म मास्टर प्लान, छिपे हुए पर्यटन स्थलों का होगा विकास

Nature

समाचार-गढ़ श्रीडूंगरगढ़:- देश ने विकास को गति देने के लिए हर स्टेट और जिलों में  शहरों का एक मास्टर प्लान तैयार किया जाता है. उसी मास्टर प्लान के तहत कार्य किये जाते हैं, लेकिन पहली बार ऐसा हो रहा है कि टूरिजम के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है. यह मास्टर प्लान विश्व प्रसिद्ध झीलों की नगरी उदयपुर में बन रहा हैं. इसकी तैयारी शुरू भी हो गई है. एक कंपनी को मास्टर प्लान का खाका बनाने के लिए भी कह दिया गया है. इस मास्टर प्लान को अगर मुर्त रूप मिल जाता है तो पर्यटन स्थलों सहित पूरे शहर की काया बदल जाएगी. देश में उदयपुर पहला शहर है जहां ये पहल शुरू की गई है.

क्यों है मास्टर प्लान की जरूरत
पर्यटन स्थलों को भी समय-समय से विकसित किया जाता है, लेकिन फिर भी इसकी दशा नहीं सुधार पाती. इसलिए इसे आगे बढ़ने के लिए एक मास्टर प्लान की जरूरत पड़ी है.  उदयपुर शहर के पर्यटन स्थलों की बात करें, तो यहां प्रसाशन द्वारा काम तो कराए जा रहे हैं,  लेकिन वो काम बस  गिने-चुने मुख्य पर्यटन स्थलों पर कराए जा रहे हैं. मास्टर प्लान में ऐसी जगह भी सामने आएगी और उनका विकास होगा जो पर्यटकों ने कभी देखी नहीं हैं.  उदयपुर में कलेक्टर ताराचंद मीणा द्वारा ली गई पिछली दो बैठकों में मास्टर प्लान की शुरुआत की जा चुकी है. 

मास्टर प्लान में होंगे ये कार्य
पहली बार बनने जा रहा पर्यटन मास्टर प्लान आखिर है क्या? इस विषय पर जब  पर्यटन विभाग के अधिकारी से बात की तो उन्होंने बताया कि हम इसमें लोगों से बात करेंगे और उनको शहर की पहचान के लिए घरों को सफेद करने के लिए निवेदन करेंगे. साथ ही उदयपुर में नाईट टूरिजम नहीं है. इसके लिए कुछ जगह तय करेंगे. जहां पर्यटक नाईट टूरिजम का भी लुफ्त उठा सकें. विदेशों में पब्लिक ट्रासपोर्ट ज्यादा है. यहां भी हम ऐसा ही करेंगे. जिससे पर्यटक अपने वाहन को एक जगह पार्क कर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का लुफ्त उठा सके. इसके अलावा कल्चरल, हेरिटेज संरक्षण, धार्मिक टूरिजम और रूट कनेक्टिविटी तैयार करेंगे. यहीं नहीं ऐसे छुपे ही पर्यटन स्थलों का विकास करेंगे जो किसी ने नहीं देखे. इन सभी का एक प्रपोजल बन गया है और अब इसका खाका तैयार हो रहा है. 

 टूरिजम मास्टर प्लान की तैयारी शुरू 
पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना

Related Posts

Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

समाचार गढ़, 9 अक्टूबर 2026| राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार…

Jharkhand News: साड़ी में नंगे पांव दौड़ी कविता महतो, 1600 मीटर की रेस 6 मिनट में पूरी कर चौंकाया

समाचार-गढ़ 7 अक्टूबर, 2026। झारखंड के रामगढ़ की कविता महतो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। वजह है उनका हौसला और सरकारी नौकरी पाने की कोशिश। होमगार्ड बहाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights