Nature Nature

बादाम समझ कर विषाक्त पदार्थ का किया सेवन, डेढ़ दर्जन लोग अस्पताल में भर्ती

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़- राजस्थान के धौलपुर जिले से मामला सामने आया है, जहां कोतवाली थाना क्षेत्र के सागरपाड़ा मोहल्ले के रहने वाले कुछ बच्चे जंगल से कोई बादाम समझ कर अरंडी ले आए और अपने परिवारीजनों के साथ उन्होंने उबाल कर उसका सेवन कर लिया.  बादाम समझ कर अरंडी का सेवन करने से बच्चों सहित लगभग डेढ़ दर्जन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक कुछ बच्चे जंगलों से बादाम समझ कर अरंडी तोड़ कर घर ले आये और उबालकर जैसे ही शाम को इसका सेवन किया तो सभी अचेत होने लगे जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी लोगो को उल्टी, दस्त और सांस लेने में दिक्कत हो रही हैं. अस्पताल में इलाज के लिए मुकेश, दरिया इंद्रजीत, माधुरी, संजना, धीरेंद्र, जतिन, घनश्याम, गजेंद्र, अमर, लव कुश, पुष्पेंद्र, संध्या, आयुष सहित लगभग  दो दर्जन लोगों को भर्ती कराया गया जिनका इलाज चल रहा है.

क्या कहना है पीड़ित का
पीड़ित मुकेश ने बताया है कि बच्चे अरंडी तोड़कर ले आए थे और कहने लगे पापा यह ऐसे लग रहे है बादाम जैसे स्वाद है अच्छा है तो हमने एक-एक दो-दो का टेस्ट कर लिया और फिर हमारे उल्टी और दर्द होने लगा बच्चों सहित लगभग डेढ़ दर्जन लोगों ने इसका सेवन कर लिया जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

क्या कहना है चिकित्सक का 
जिला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीनदयाल बैरवा का कहना है कि जितने भी मरीज आये है उन्होंने कहा है हमने अरंडी को खाया है और बता रहे थे कि पेट मे दर्द हो रहा है. जी मिचला रहा है कुछ बच्चे थे कुछ लोग थे सभी को फर्स्टएड देकर वार्डों में भर्ती कर दिया है. अभी तक स्थिति नॉर्मल है.

Related Posts

FSSAI Action: एवरेस्ट जीरा पाउडर की एक बैच वापस लेने का आदेश, क्रिएटिव बेकर्स का लाइसेंस सस्पेंड

समाचार-गढ़ 5 अक्टूबर, 2026। FSSAI ने फूड सेफ्टी नियमों के उल्लंघन पर बड़ा एक्शन लिया है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्री-पैक्ड जीरा…

Rajasthan SIR: मतदाता सूची से नाम छूट गया तो फिर मिलेगा मौका, फॉर्म-6 से जुड़वा सकेंगे नाम

समाचार-गढ़ 4 अक्टूबर, 2026। जयपुर। राजस्थान में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के बाद मतदाता सूची से नाम छूटे पात्र लोगों और पहली बार मतदान करने जा रहे युवाओं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

Nagaur News: 600 रुपये का सुरमा आंखों के लिए बना मुसीबत? मोतियाबिंद से लेकर चश्मे का नंबर घटाने तक के दावे

Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

Rajasthan Panchayat Election: आज से शुरू होगा नामांकन का दौर, 22 को जिला परिषद-पंचायत समिति और 24 अक्टूबर को पंच-सरपंच के लिए वोट

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, 4:18 बजे घर पहुंचे थे केयरटेकर; 45 मिनट तक चला CPR

Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

Punjab News: PCS अधिकारी बनकर AAP नेता से शादी, तलाकशुदा और एक बच्चे की मां निकली महिला; 6 पर FIR

Jammu Kashmir News: कुलगाम में 5 आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद; हंदवाड़ा में भी मिला बड़ा जखीरा

Jammu Kashmir News: कुलगाम में 5 आतंकी मददगार गिरफ्तार, हथियार बरामद; हंदवाड़ा में भी मिला बड़ा जखीरा

Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार

Gwalior News: बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी तो बदला घुसपैठ का रास्ता? मणिपुर-मिजोरम तक पहुंचे नेटवर्क के तार
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights