Nature Nature

भारत-पाक बॉर्डर के पास के खेत में मिले हिरोइन(ड्रग्स) के पैकेट, पढ़े पूरी खबर

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़:-भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक खेत में हेरोइन के पांच पैकेट पड़े मिले हैं. बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने इस ड्रग्स को जब्त कर लिया है. प्रारंभिक तफ्तीश के बाद संभावना जताई जा रही है कि इसे सीमा पार से पाकिस्तान द्वारा ड्रोन के जरिए ड्रॉप करवाया गया है. इस इलाके में पिछले काफी समय से पाकिस्तान ऐसी हरकतें करता आ रहा है. उसके इस काम में स्थानीय तस्कर भी मिले हुए हैं, बरामद हेरोइन का वजन पांच किलो हे अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करोड़ों रुपये में है. जानकारी के अनुसार यह हेरोइन श्रीगंगानगर जिले के केसरीसिंहपुर थाना इलाके के सुंदरपुरा कि गांव के एक खेत में पड़ी मिली. स्थानीय किसान को लावारिस हालत में 5 संदिग्ध पैकेट मिले. इस पर 19 उसने इसकी सूचना सीमा सुरक्षा बल को दी. सूचना पर बीएसएफ अधिकारी मौके पर पहुंचे और संदिग्ध 5 पैकेट को बरामद कर जब्त कर लिया. इन 5 पेकेट्स में 5 किलो हेरोइन बताई जा रही है. उसके बाद बीएसएफ ने आसपास के इलाके में गहन सर्च अभियान चलाया, लेकिन उसके बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. बीएसएफ ने नाटकोटिक्स कंट्रोल ब्यूटो को सूचना दी सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने इस संबंध में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को सूचना दे दी है. जल्द ही नाटकोटिक्स कंट्रोल व्यूटो के अधिकारी श्रीगंगानगर पहुंचकर मामले की पड़ताल में करेंगे. हालांकि केसरीसिंहपुर थाना इलाके के गांव सुंदरपुरा कि के खेत में लावारिस हालत में मिले हेरोइन के 5 पैकेट यहां तक कैसे पहुंचे इस बारे में पुख्ता जानकारी नही मिल पा रही है. लेकिन संभावना जताई जा रही है कि सीमा पार पाकिस्तान से बैठे हेरोइन के तस्करों के द्वारा इन पांच पैकेट को ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में ड्रॉप किया गया है. 5 जनवरी को भी हेरोइन के तीन पैकेट मिले थे स्थानीय तस्कर इन पाच पैकेट की डिलीवरी ले पाते उससे पहले ही स्थानीय किसान की सूचना पर वीएसएफ के द्वारा इन पांच पैकेट को जब्त कर लिया गया है. गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही 5 जनवरी को भी श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर थाना क्षेत्र के गांव लखा हाकम क्षेत्र में एक किसान के खेत में लावारिस हालत में हेरोइन के तीन पैकेट बरामद किए गए थे उसकी जांच भी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ओर से की जा रही है

  • Related Posts

    एक पार्षद ने 18 घंटे में 3 बार बदला रुख, रात BJP तो फिर कांग्रेस और दोपहर में फिर पलटी!

    समाचार-गढ़ 20 सितंबर, 2026। जयपुर नगर निगम चुनाव के नतीजे आने के बाद अब मेयर चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के…

    Rajasthan Nikay Chunav: महापौर-सभापति चुनाव से पहले गरमाई सियासत, डोटासरा ने सरकार को दी गंभीर चेतावनी

    समाचार-गढ़ 19 सितंबर, 2026। राजस्थान में नगर निकायों के महापौर, सभापति और अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले पार्षदों की बाड़ेबंदी और उन्हें अपने पक्ष में बनाए रखने की कोशिशों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights