Nature Nature

सियासी खींचतान के बीच पायलट खेमे के MLA के घर पहुंचे CM गहलोत और कई मंत्री, शुरू हुईं सियासी चर्चाएं

Nature

सामाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़:- राजस्थान में बीजेपी हो या कांग्रेस इनकी सियासी हलचले या तो राजधानी में देखने की मिलती है फिर इसके बाद मेवाड़ में, क्योंकि मेवाड़ दोनों ही पार्टी के लिए हमेशा एक बड़ा केंद्र रहा है. ऐसा ही एक घटनाक्रम मेवाड़ (उदयपुर) में हुआ. दरअसल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मेवाड़ में दो दिन के दौरे पर हैं. गहलोत सचिन पायलट के खास और खुद में विरोधी रहे दिवंगत पूर्व वल्लभनगर विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत के उदयपुर स्थित घर भी पहुंचे. बड़ी बात तो यह है कि वह गजेंद्र सिंह शक्तावत के घर अकेले नहीं पहुंचे. सीएम के साथ गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य कई मंत्री भी मौजूद थे. यह तस्वीर देखते ही सब तरफ चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. 

वल्लभनगर विधायक प्रीति शक्तावत का उदयपुर शहर के फतहपुरा क्षेत्र में निवास स्थान है. यहां पर सीएम गहलोत और उनके साथ कई मंत्री पहुंचे और नाश्ता किया. इसके बाद कई चर्चाएं हुई. वहां उपस्थिति कुछ लोगों का कहना है कि सीएम ने सभी को मेवाड़ की 25 में से 20 सीटे जीतने का लक्ष्य दिया है. यह भी कहा कि पहले मेवाड़ कांग्रेस का गढ़ था, बीजेपी ने झूठ फैला रखा है जिससे जनता परेशान है. अब जोश से चुनावी मैदान में उतरना है और बीजेपी को हरा कर कांग्रेस का परचम लहराना है. बैठक के बाद प्रीति शक्तावत के घर के बाहर कांग्रेस कार्यक्रताओं की भारी भीड़ जमा हो गई. बैठक के बाद सीएम गहलोत ने सभी से मुलाकात की. 

इस्तीफा घटनाक्रम में गहलोत का साथ
जब गजेंद्र सिंह शक्तावत विधायक पद पर कार्यरत थे तब भी गहलोत-पायलट के बीच सियासी खींचतान हुई थी. यह कह सकते हैं दोनों में लंबे समय से खींचतान चल रही है. इस खींचतान के समय गजेंद्र सिंह शक्तावत ने खुलकर सचिन पायलट का साथ दिया था. इधर हाल ही में कांग्रेस विधायकों का इस्तीफा प्रकरण हुआ था, जिसमें विधायक प्रीति शक्तावत ने भी इस्तीफा दिया था. इस्तीफे के बाद वह मीडिया के सामने आई और कांग्रेस के ही कुछ नेताओं का नाम लिया जिसमें गहलोत की कोई गलती नहीं बताई थी. 

ये विधायक, मंत्री साथ थे
सीएम गहलोत के साथ गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य और उदयपुर पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा, पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरजा व्यास, प्रभारी मंत्री रामलाल जाट, टीएडी मंत्री अर्जुन बामनिया, पूर्व विधायक सज्जन कटारा, राज्यमंत्री जगदीश राज श्रीमाली सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थिति थे.

Related Posts

राजस्थान में 7–8 अप्रैल को खतरनाक मौसम सिस्टम सक्रिय, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

राजस्थान में 7–8 अप्रैल को खतरनाक मौसम सिस्टम सक्रिय, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट कई जिलों में तेज मौसम गतिविधियां, किसानों को विशेष सावधानी बरतने की चेतावनी समाचार गढ़ 6…

भाजपा पंचायत समिति सदस्य के साथ थाने में बदसलूकी, चोरी की शिकायत पर भी देरी का आरोप

भाजपा पंचायत समिति सदस्य के साथ थाने में बदसलूकी, चोरी की शिकायत पर भी देरी का आरोप समाचार गढ़ 5 अप्रैल 2026। अजमेर जिले के भिनाय थाना क्षेत्र से एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights