Nature Nature

कोटा में पिता पुत्र को एक साथ आजीवन कारावास, पूरे परिवार ने मिलकर 3 साल पहले की थी हत्या

Nature

सामाचार-गढ़,श्रीडूंगरगढ़:- राजस्थान के कोटा जिले के सिमलिया क्षेत्र में हुए एक विवाद के बाद एक परिवार ने दूसरे पर हमला बोल दिया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. करीब साढ़े तीन साल कोर्ट में चले इस मामले में सभी गवाह और सबूतों के आधार पर कोर्ट ने कुछ लोगों को तो बरी कर दिया, लेकिन एक पिता पुत्र को इसमें हत्या का दोषी माना है. ऐसे में दोनों को ही सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है. कोटा की अपर जिला जज क्रम-5 ने हत्या के मामले में निर्णय देते हुए दो आरोपियों हीरालाल व जगन्नाथ को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.

मारपीट के बाद बनाया प्लान
अपर लोक अभियोजक अख्तर खान अकेला ने बताया कि माल मोजा कराडिया थाना सिमलिया निवासी कालू लाल पुत्र जोधा बैरवा ने 29 सितम्बर 2018 को सिमलिया थाने में रिपोर्ट लिखाई थी, जिसमें उसने बताया कि मैं सूरजमल शर्मा की चबूतरी पर बैठा हुआ था उसी वक्त वहां हीरालाल बैरवा पुत्र जगन्नाथ बैरवा आया और आते ही मेरे साथ मारपीट कर अपने खेत की तरफ भाग गया. कालू लाल ने बताया कि मैं घर पर आ गया और घर से अपने लड़के सत्यनारायण, दिनेश तीनों ही हमारे खेत की तरफ जाने लगे तभी रास्ते में हीरा लाल और उसके पिता जगन्नाथ, पत्नी सुमित्रा, पुत्रियां मनीषा, धन्नी, मधु हमारे सामने आकर खड़े हो गए और हमे रोक लिया. गाली गलौज कर सुमित्रा व जगन्नाथ ने सत्यनारायण को पकड़ लिया और हीरालाल ने चाकू मार दिया, जिससे सत्यनारायण के खून निकल आया और सत्यनारायण वहीं बेहोश होकर गिर गया. मैंने और दिनेश ने बीच बचाव किया तो जगन्नाथ ने मेरे उबर भी हमला किया और मधु, सुमित्रा, मनीषा, धन्नी व हीरालाल ने दिनेश व मेरे साथ मारपीट की.

23 गवाह कोर्ट में पेश
इस घटना को वहां खड़े लोगों ने देखा. घायल सत्यनारायण को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर्स ने सत्यनारायण को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू किया और  हीरालाल,जगन्नाथ के खिलाफ खोर्ट में आरोप पत्र पेश किया. अपर लोक अभियोजक अख्तर खान अकेला ने कोर्ट के सामने 23 गवाह, सबूत, हथियार और एक दर्जन से अधिक दस्तावेजी सबूत पेश किए. कोर्ट ने मामले में निर्णय देते हुए आरोपी हीरालाल व जगन्नाथ को दोषी करार दिया. दोनों पिता पुत्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई. साथ ही 29,500 रुपये जुर्माना भी लगाया गया.

Related Posts

लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती समाचार गढ़। मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में…

पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

लगातार दूसरे दिन फिसला शेयर बाजार: HDFC Bank और रिलायंस ने बढ़ाया दबाव, मिडकैप शेयरों ने दिखाई मजबूती

पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

पेपर लीक पर कांग्रेस का पीएम आवास घेराव, राहुल-खड़गे धरने पर; कई नेता हिरासत में

ISRO के लिए बढ़ी चुनौती! निजी स्पेस कंपनियों की ओर बढ़ रहे वैज्ञानिक, सरकार ने बदले इस्तीफे के नियम

ISRO के लिए बढ़ी चुनौती! निजी स्पेस कंपनियों की ओर बढ़ रहे वैज्ञानिक, सरकार ने बदले इस्तीफे के नियम

पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज: PM बोले- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा, विपक्ष ने सरकार को घेरा

पेपर लीक विवाद पर सियासत तेज: PM बोले- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा, विपक्ष ने सरकार को घेरा

पीवी सिंधु ने रचा इतिहास: जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

पीवी सिंधु ने रचा इतिहास: जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

‘सतलुज’ ने झकझोरा दर्शकों का दिल, पुलिस अत्याचार की कड़वी सच्चाई दिखाती है फिल्म

‘सतलुज’ ने झकझोरा दर्शकों का दिल, पुलिस अत्याचार की कड़वी सच्चाई दिखाती है फिल्म
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights