Nature Nature

दो करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से बनेंगे 10 कक्षा कक्ष, मंत्री कल्ला व भाटी ने किया शिलान्यास

Nature

दो करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से बनेंगे 10 कक्षा कक्ष
शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला और ऊर्जा मंत्री श्री भाटी ने किया शिलान्यास
समाचार-गढ़, बीकानेर, 23 अक्टूबर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला और ऊर्जा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने रविवार को राजकीय डूंगर महाविद्यालय में 2 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 10 कक्षा कक्षों का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने कहा कि प्रदेश में उच्च शिक्षा के ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार संकल्पबद्ध रूप से कार्य कर रही है। महाविद्यालयों में शैक्षणिक सुविधाओं के साथ आधारभूत व्यवस्थाओं में सुधार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीकानेर ने भी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में चहुंमुखी विकास किया है। डूंगर महाविद्यालय दशकों से इस क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान रखता है। यहां के अनेक पूर्व विद्यार्थियों ने प्रशासनिक और न्यायिक सेवाओं में कार्य कर बीकानेर का नाम रोशन किया है।
डॉ. कल्ला ने कहा कि राज्य सरकार के संकल्पबद्ध प्रयासों से प्रदेश के एक लाख से अधिक संविदा कर्मियों के नियमितीकरण का रास्ता खुल सका है। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज से अध्ययन कर चुके पूर्व विद्यार्थी भी कॉलेज के विकास में अपना सहयोग करें। उन्होंने युवाओं से पूर्ण मनोयोग के साथ पढ़नें का आह्वान किया और कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। अपनी जिम्मेदारी समझते हुए अपना लक्ष्य तय करें और इसे हासिल करने जुट जाएं।
ऊर्जा मंत्री श्री भाटी ने कहा कि डूंगर कॉलेज का इतिहास उच्च शिक्षा को आगे ले जाने का रहा है। यहां के पूर्व विद्यार्थियों ने देश और दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। आज का युवा भी इसी पदचिह्नों पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गत 4 वर्षों में 186 नए कॉलेज खोलकर ‘शिक्षित राजस्थान विकसित राजस्थान’ की अवधारणा को साकार किया है। सरकार उच्च शिक्षा सुदृढ़ीकरण की दिशा में बुनियादी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जिले में खोले गए सभी नए कॉलेजों के भवन निर्माण की राशि स्वीकृत कर दी गई है। शीघ्र ही यह भवन बनवा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कॉलेज खुलने से बच्चों को अपने घर के पास उच्च शिक्षा की सुविधाएं मिल सकेगी। आने वाले वर्षों में प्रदेशभर में इसका बेहतर परिणाम दिखाई देने लगेगा।
प्राचार्य डॉ जी.पी. सिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया और कॉलेज की उपलब्धियों व गतिविधियों की जानकारी दी।
सहायक निदेशक (उच्च शिक्षा) डॉ. राकेश हर्ष ने पीटीईटी फंड के 35 करोड़ रुपए स्वीकृत करवाने की बात कही। इस अवसर पर शशि शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। छात्रसंघ अध्यक्ष हरिराम गोदारा ने कॉलेज में खेल मैदान और ऑडिटोरियम बनाने की मांग रखी। कार्यक्रम में एमएस कॉलेज प्राचार्य डॉ. विजयलक्ष्मी, डूंगर कॉलेज डॉ. इन्द्र सिंह राजपुरोहित, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव डॉ. बिट्ठल बिस्सा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता नरेश जोशी, सहायक अभियंता चंद्रप्रकाश बोहरा, डॉ. राजेंद्र पुरोहित, शिवलाल गोदारा, सुंदर ज्याणी, विक्की पुरोहित तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक कालेज प्रोफेसर्स व स्टाफ उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Bikaner News: बीकानेर में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया, राजस्थान चैप्टर का वार्षिक सम्मेलन ASIRAJ-2026 2 से 4 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस…

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    समाचार-गढ़ 1 अक्टूबर, 2026। Rajasthan Panchayat Election 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले संभावित उम्मीदवारों के डेटा को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    ASIRAJ-2026: बीकानेर में 2 अक्टूबर से सर्जन्स का तीन दिवसीय सम्मेलन, लेजर सर्जरी और AI पर होगा मंथन

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Rajasthan Panchayat Election: चुनावी ऐलान से पहले उम्मीदवारों के डेटा पर क्यों आमने-सामने आई BJP-कांग्रेस?

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Russia Job Advisory: रूस में नौकरी के नाम पर बड़ा खतरा! भारतीयों को विदेश मंत्रालय ने किया सावधान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    Captain Smit Machchhar: हवा में अचानक मची जंग, चाकू लगने के बाद भी भारतीय पायलट ने बचाई 174 यात्रियों की जान

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    बीकानेर कांग्रेस में घमासान, गोविंद राम मेघवाल और मदन गोपाल मेघवाल के बीच तीखी झड़प की चर्चा

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे

    Rajasthan Panchayat Election: निकायों के वोटरों के नाम गांवों में नहीं जुड़ेंगे, जुड़े नाम भी हटाए जाएंगे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights