Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में बंद हुए 10 विद्यालय का फिर से होगा संचालन, ग्रामीणों में खुशी का संचार

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। पूर्ववर्ती सरकार द्वारा एकीकरण के तहत बंद किए गए श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 10 विद्यालयों को समन्वय से मुक्त कर पुन: खोलने की स्वीकृति शिक्षा विभाग द्वारा दी गई है। इन स्कूलों को पुन: खोलने की मांग को लेकर श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया लगातार प्रयासरत थे। अंतत: राज्य सरकार द्वारा शिक्षा विभाग को दिए गए निर्देशों के बाद प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर के 10 विद्यालयों को समन्वय से मुक्त कर पुन: खोलने की स्वीकृति दे दी गई है। यह विद्यालय सत्र 2022-23 से शुरू होने से मोहल्लों-ढाणियों के बच्चों को शिक्षा सुलभ होगी। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के विभिन्न 10 विद्यालयों को पुन: खोलने की स्वीकृति देने पर विधायक महिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व शिक्षा मंत्री बी.डी.कल्ला का आभार व्यक्त किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक महिया ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पूर्ववर्ती सरकार द्वारा बंद किए गए गांव देराजसर के राबाउप्रावि, गांव बिग्गा के राप्रावि रामदेव मोहल्ला, गांव सावंतसर के राप्रावि, गांव बापेऊ की राप्रावि नायकों का मोहल्ला, गांव बरजांगसर की राप्रावि, गांव धनेरू की राप्रावि, गांव सोनियासर मीठियां की राप्रावि, गांव लाखनसर की राप्रावि रावलिया ढेर, गांव उदरासर की राबाप्रावि, राप्रावि जैसलसर वार्ड नं. 11 श्रीडूंगरगढ़ को माध्यमिक शिक्षा के समन्वय से मुक्त कर पुन: खोला गया है। इन गांवों के ग्रामीण लंबे समय से विद्यालयों को पुन: खुलवाने की मांग कर रहे थे। इस पर विधायक महिया ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर बंद किए गए विद्यालयों को पुन: खोलने की मांग की थी। विद्यालयों के पुन: खुलने की सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों ने खुशी जताकर क्षेत्रीय विधायक का आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026, जयपुर। प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की…

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। ब्राइट फ्यूचर सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बालिकाओं ने 10वीं कक्षा ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की बालिका वंशिका कर्वा ने 98.50% के साथ श्रीडूंगरगढ़…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट: 21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा, सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट:  21 दिन में गोल्ड ₹36,000 टूटा,  सिल्वर में 54% तक की गिरावट

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: 17वें दिन भी FII की बिकवाली, सेंसेक्स 1836 अंक टूटा

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    ACB की बड़ी कार्रवाई: SHO समेत दो पुलिसकर्मी 8 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights