Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में 13 दिसंबर से शुरू होगा 108 कुंडीय महायज्ञ, 50 सालों में कस्बे में 9वां महायज्ञ, 1000 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर निकालेगी कलश यात्रा

Nature

समाचार गढ़, 9 दिसंबर 2023। श्रीडूंगरगढ़ में 13 दिसंबर से 9 दिवसीय 108 कुंडीय अति विष्णु महायज्ञ होगा। यह महायज्ञ कस्बे के ताल कटोरा मैदान में होगा। सुबह 8 बजे से शुरू होने वाले महायज्ञ के आचार्य बीकानेर के पंडित जयकिशन पुरोहित होंगे। यह महायज्ञ वृंदावन के पगला बाबा के सान्निध्य में होगा। श्रीश्री 108 मधुसूदन दास त्यागी गिरनारी पगला बाबा के सान्निध्य में यह 108वां हवन होगा। इससे पहले बाबा के सान्निध्य में 107 यज्ञ हो चुके हैं जो 7, 11, 21, 51 कुंडीय थे। यह 108वां महायज्ञ है। इसलिए 108 कुंडीय है। 100 गुना 100 के साइज के हवन मंडप बन रहा है जिसमें 108 हवन कुंड बनाए गए हैं जिनका निर्माण में ईंट, मिट्टी और गोबर का ही प्रयोग हुआ है। पिछले एक माह से हवन मंडप और हवन कुंड बनाए जा रहे हैं जिसमें यज्ञ मंडप बनाने के लिए डीडवाना के 15 कारीगर लगे। उन्होंने 20 दिन में हवन मंडप तैयार किया। वहीं हवन कुंड तैयार करने में भरतपुर के 10 कारीगर 7 दिनों तक लगे रहे। इसके बाद हवन मंडप को गोबर से लिपा जा रहा है। इसे लीपने का काम आडसर बास, कालू मैं बास, मोमासर बास और बिग्गा बास की ● 40 महिलाएं पिछले 4 दिनों से कर रही है। इ यह महिलाएं 2 दिन और काम करेगी। इसके बाद हवन मंडप को फूलों और अलग-अलग है। रंगों से सजाया जाएगा। 12 दिसंबर को हवन सके मंडप को तैयार कर लिया जाएगा।

1000 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर निकालेगी : इस महायज्ञ की शुरुआत

समाचार गढ़। 13 दिसंबर को सुबह 9:15 बजे आडसर बास के राम मंदिर से निकलने वाली कलश यात्रा से होगी। आयोजन से जुड़े राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि कलश यात्रा में 1000 महिलाएं लाल चुनड़ी की साड़ी पहनकर निकलेगी। इसके अलावा कलश यात्रा में हाथी, घोड़े और बग्गी भी होंगी। बग्गी में पगला बाबा होंगे। हाथी-धोड़ों पर साधु- संन्यासी बैठे होंगे। 14 दिसंबर को सुबह 11:15 बजे अरणी मंथन होगा। 21 दिसंबर को दोपहर 12:15 बजे महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। इस दौरान भंडारा भी होगा।

50 सालों में श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में 9 वां महायज्ञ है पगला बाबा का :

समाचार गढ़। वृंदावन धाम के पगला बाबा का 50 सालों में श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में यह 9वां महायज्ञ है। इस बार यह 108 कुंडीय महायज्ञ होगा। इससे पहले 8 बार वे 11 कुंडीय महायज्ञ कस्बे में करवा चुके हैं। इन महायज्ञों में कस्बे के लोगों ने ही भाग लिया था। 108 कुंडीय महायज्ञ के लिए कई साधु-संन्यासियों के पहुंचने की भी संभावना है। इस महायज्ञ में आसाम, बंगाल, बिहार, सूरत और बीकानेर सहित आसपास के लोग शामिल होंगे।

108 कुंडीय महायज्ञ, जल यात्रा, कलश यात्रा में शामिल होने के लिए ताल मैदान पगला बाबा के पास जाकर या इन नंबरों पर फोन करके संपर्क करें – 9411967164, 9414148260, 9257722010

Related Posts

नेतन्याहू का दुनिया भर के यहूदियों को संदेश, बोले- डरे नहीं, डटकर खड़े हों

समाचार-गढ़ 25 सितंबर, 2026। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान दुनिया भर के यहूदियों को खास संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यहूदी…

Rajasthan Panchayat Election: निकाय चुनाव के बाद BJP ने बदली रणनीति, नितिन नबीन के जयपुर दौरे में आज क्या होगा?

समाचार-गढ़ 25 सितंबर, 2026। Nitin Nabin Jaipur Visit: राजस्थान में निकाय चुनाव के बाद अब राजनीतिक गतिविधियों का फोकस पंचायती राज चुनावों पर बढ़ता नजर आ रहा है। इसी बीच…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नेतन्याहू का दुनिया भर के यहूदियों को संदेश, बोले- डरे नहीं, डटकर खड़े हों

नेतन्याहू का दुनिया भर के यहूदियों को संदेश, बोले- डरे नहीं, डटकर खड़े हों

Rajasthan Panchayat Election: निकाय चुनाव के बाद BJP ने बदली रणनीति, नितिन नबीन के जयपुर दौरे में आज क्या होगा?

Rajasthan Panchayat Election: निकाय चुनाव के बाद BJP ने बदली रणनीति, नितिन नबीन के जयपुर दौरे में आज क्या होगा?

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

Bikaner News: कल बीकानेर आएंगे CM भजनलाल शर्मा, PM मोदी से सीधा संवाद करेंगे 500 लाभार्थी

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights