Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में 116 प्रकार की रक्त जांच करने वाली मशीन का हुआ उद्घाटन, जानें पूरी खबर

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। आज तुलसी मेडिकल एण्ड रिसर्च सेंटर में प्रातः 11 बजे हार्माेनल जांच की नई मशीन का उद्घाटन चिकित्सालय की प्रयोगशाला में आचार्यश्री महाश्रमण की शिष्या चरितार्थ प्रभा के मंगलपाठ के साथ हुआ। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि यह चिकित्सालय निरंतर जन सहयोग तथा श्रम के कारण सफलता के सोपान चढ रहा है। समाज के सभी वर्गों को इसका लाभ प्राप्त हो रहा है। उल्लेखनीय है कि आवश्यक उपकरणों की संस्थापना श्रृंखला में आज यहां 116 प्रकार की दुर्लभ कोटि की रक्त जांच करने वाली मैग्लूमि 800 मॉडल की केमिल्यूमाइन स्कैन सिस्टम मशीन को स्थापित किया गया है। इससे तत्काल कैंसर, थायराइड, बोन मोटाबोलिज्म, कार्डियक प्रोब्लम जैसी जांचें कुछ ही मिनट में प्राप्त की जा सकती है। स्थापित इस स्कैनर से अब रक्त परीक्षण की वे सभी जांचें की जानी संभव होगी, जिनकी अब तक सुविधा नहीं थी।
इन दिनों टी. एस. एस. में अनेक नई मशीनों की संस्थापना की जा रही है। अप्रेल माह में यहां सीटी स्कैन मशीन भी स्थापित कर दी जाएगी। मशीन के उद्घाटन अवसर पर भंवरलाल पारख, ताराचंद सेठिया, लॉयन महावीर माली, डॉ चेतन स्वामी, तुलसीराम चौरड़िया, शुभकरण पारीक, राजू हीरावत आदि उपस्थित थे। प्रारम्भ में जतन पुगलिया तथा शांता पुगलिया ने पूजन करवाया। चिकित्सालय प्रबंधक सूर्यप्रकाश गांधी ने आभार प्रकट किया।

  • Related Posts

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights