Nature Nature

राजस्थान फुटबॉल चैंपियनशिप 2024 के पहले दिन हुए 13 मैच, नन्हें बालकों ने आकाश में उड़ाई फुटबॉल, पढ़ें ख़बर

Nature

समाचार गढ़, 11 जुलाई, श्रीडूंगरगढ़। फुटबॉल के खेल में बीकानेर का नाम आज इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। इतिहास इसलिए कि बीकानेर में पहली बार फुटबॉल की स्टेट चैंपियनशिप खेली जा रही है। राजस्थान फुटबॉल चैंपियनशिप 2024 का आगाज आज आरएसी तीसरी बटालियन, बीछवाल रोड़ स्थित चैन सिंह स्टेडियम में हुआ। अंडर-14 आयु वर्ग के नन्हें फुटबॉल खिलाड़ियों ने यहां अपना दमखम दिखाया। आयोजन समिति के सह-समन्वयक भैरू रतन ओझा ने बताया पहले दिन 13 मैच हुए। जिसमें श्रीगंगानगर ने झुंझुनूं को 3 – 0 से, नागौर ने पाली को 11 – 0 से, जोधपुर ने जैसलमेर को 3 – 0 से, सीकर ने भीलवाड़ा को 3 – 0 से,जयपुर ने झालावाड़ को 4 – 0 से, बारां ने टोंक को 8 – 0 से, हनुमानगढ़ ने राजसमंद को 6 – 0 से, कोटा ने डूंगरपुर को 8 -0 से, अलवर ने प्रतापगढ़ को 1 – 0 से, दौसा ने चूरू को 1 – 0 से, करौली ने भरतपुर को 2 – 0 से व सवाईमाधोपुर ने बूंदी को हराया। शाम को चैंपियनशिप का उद्घाटन समारोह भी रखा गया। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि तीसरी बटालियन की कमांडेंट सीमा हिंगोनिया, उद्योगपति राजेश चूरा व राजस्थान फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव दिलीप सिंह शेखावत थे। वहीं एएसपी दीपचंद, जिला फुटबॉल संघ के संरक्षक मेघसिंह राठौड़, पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी देवीसिंह राजवी व डॉ सिद्धार्थ असवाल आदि विशिष्ट अतिथि थे। इस दौरान समस्त अतिथियों ने लाइन-अप टीमों से मुलाकात कर उनकी हौसला आफजाई की। बता दें कि जिला फुटबॉल संघ बीकानेर, आरएसी तीसरी बटालियन व बीकानेर फुटबॉल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राजस्थान फुटबॉल चैंपियनशिप 13 जुलाई तक चलेगी। इसमें राजस्थान के 29 जिलों टीमें शामिल हुईं हैं।

  • Related Posts

    विभिन्न ग्राम पंचायतों के पूर्व सरपंच आगामी 5 वर्ष तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित

    समाचार गढ़ बीकानेर, 12 मार्च 2026। वित्तीय अनियमित पाए जाने पर विभिन्न ग्राम पंचायतों के पूर्व सरपंचों को आगामी 5 वर्ष तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित किया गया…

    आरटीई में मुफ्त एडमिशन के लिए लॉटरी निकली, 6.34 लाख आवेदन; ई-मित्र से देख सकेंगे नंबर

    समाचार गढ़ 12 मार्च 2026। राजस्थान में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश के लिए गुरुवार को जयपुर स्थित शिक्षा संकुल में लॉटरी प्रक्रिया पूरी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विभिन्न ग्राम पंचायतों के पूर्व सरपंच आगामी 5 वर्ष तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित

    विभिन्न ग्राम पंचायतों के पूर्व सरपंच आगामी 5 वर्ष तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित

    आरटीई में मुफ्त एडमिशन के लिए लॉटरी निकली, 6.34 लाख आवेदन; ई-मित्र से देख सकेंगे नंबर

    आरटीई में मुफ्त एडमिशन के लिए लॉटरी निकली, 6.34 लाख आवेदन; ई-मित्र से देख सकेंगे नंबर

    आरटीई में मुफ्त एडमिशन के लिए लॉटरी निकली, 6.34 लाख आवेदन; ई-मित्र से देख सकेंगे नंबर

    आरटीई में मुफ्त एडमिशन के लिए लॉटरी निकली, 6.34 लाख आवेदन; ई-मित्र से देख सकेंगे नंबर

    राजस्थान की कंटेंट क्रिएटर जिगीषा जोशी सोशल मीडिया से बड़े पर्दे तक, फिल्म ‘अर्जुन बेवकूफ’ में आएंगी नजर

    राजस्थान की कंटेंट क्रिएटर जिगीषा जोशी सोशल मीडिया से बड़े पर्दे तक, फिल्म ‘अर्जुन बेवकूफ’ में आएंगी नजर

    मार्च में ही तेज गर्मी का असर, कई शहरों में तापमान सामान्य से 5–7 डिग्री ज्यादा

    मार्च में ही तेज गर्मी का असर, कई शहरों में तापमान सामान्य से 5–7 डिग्री ज्यादा

    निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी: 82 हजार लोगों को बनाया शिकार, SOG ने गिरोह के सहयोगी को दबोचा

    निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी: 82 हजार लोगों को बनाया शिकार, SOG ने गिरोह के सहयोगी को दबोचा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights