Nature Nature

डायबिटीज की देसी दवा है ये काले बीज, Blood Sugar रहेगा कंट्रोल, पेट की भी करेगा सफाई

Nature

समाचार गढ़, 11 जुलाई,2024। आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर भारतीय रसोई में इस्तेमाल की जाने वाले कलौंजी केवल खाने के स्वाद को ही स्वादिष्ट नहीं बनाती है, बल्कि कई बीमारियों के इलाज में भी फायदेमंद है।

कलौंजी के काले बीजों में कई प्रकार के पोषक तत्व और औषधीय गुण होते हैं। इसमें आयरन, सोडियम, कैल्शियम, पोटैशियम और फाइबर जैसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं।

कलौंजी के गुणों का लाभ उठाने के लिए आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

कलौंजी को काला जीरा के नाम से भी जाना जाता है और इसके लाभों को उठाने के लिए इसे अपनी डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। यह इम्यूनिटी को बूस्ट करने से लेकर हार्ट हेल्थ तक के लिए फायदेमंद होता है। यहां इसके कुछ स्वास्थ्य लाभ दिए गए हैं, जो रोजाना कलौंजी के सेवन करने से आपको मिल सकते हैं।

इम्यूनिटी को बूस्ट करता है

कलौंजी के दोनों में एंटीऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा पाई जाती है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के साथ शरीर को विभिन्न बीमारियों से बचने में मदद करती है। इम्यूनिटी के लिए कलौंजी का तेल का सेवन भी काफी फायदेमंद माना जाता है।

डायबिटीज को करता है कंट्रोल करती है

डायबिटीज वालों के लिए भी कलौंजी का सेवन लाभदायक है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार है। सुबह खाली पेट एक चम्मच कलौंजी के पाउडर का सेवन करने से आपकी शुगर कंट्रोल रहेगी।

मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है

कलौंजी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मददगार है, जिससे आपको वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके इसके लिए कलौंजी के पाउडर को शहद और गर्म पानी के साथ मिलाकर सुबह खाली पेट लेने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

कलौंजी का सेवन आपके पाचन के लिए भी फायदेमंद है। यह गैस, ब्लोटिंग और पाचन से संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा

कलौंजी का नियमित सेवन कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है और हृदय को स्वस्थ रखता है। इसके सेवन को बेड कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल होता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता हे। यह शरीर में होने वाली सूजन को दर्द को भी कम करता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

  • Related Posts

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    समाचार गढ़ 19 नवंबर 2026। राजस्थान में पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद एक अनोखी मन्नत और आस्था की कहानी सामने आई है। चित्तौड़गढ़ की रोलाहेड़ा ग्राम पंचायत में सरपंच…

    राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

    समाचार गढ़ 19 नवंबर 2026। राजस्थान की राजनीति में जल्द बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    सरपंच बनने की मांगी थी मन्नत, 1265 वोटों से मिली बंपर जीत; अब सांवलिया सेठ को चढ़ाया चांदी का कटहल

    राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

    राजस्थान में जल्द होगा सियासी फेरबदल? अमित शाह से CM भजनलाल की मुलाकात के बाद राजनीतिक नियुक्तियों पर चर्चा तेज

    यूनुस के घर में आगजनी से गरमाई बांग्लादेश की राजनीति, अवामी लीग पर तारिक रहमान का बड़ा हमला

    यूनुस के घर में आगजनी से गरमाई बांग्लादेश की राजनीति, अवामी लीग पर तारिक रहमान का बड़ा हमला

    बाबा श्याम के भक्तों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! अब 3 स्टेशनों से पहुंचेंगे खाटूधाम

    बाबा श्याम के भक्तों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान! अब 3 स्टेशनों से पहुंचेंगे खाटूधाम

    2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है इस्लाम, ईसाइयों को पीछे छोड़ने का अनुमान; प्यू रिसर्च की रिपोर्ट में बड़ा दावा

    2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है इस्लाम, ईसाइयों को पीछे छोड़ने का अनुमान; प्यू रिसर्च की रिपोर्ट में बड़ा दावा

    मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, सरेंडर से किया इनकार; 15 लाख का था इनाम

    मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट एनकाउंटर में ढेर, सरेंडर से किया इनकार; 15 लाख का था इनाम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights