Nature Nature

13 लोगों की मौत, 40 घायल, राजस्थान से आ रही थी बारात, पलटी ट्रेक्टर-ट्रॉली, नशे में था ड्राइवर

Nature

समाचार गढ़, 3 जून, राजगढ़। राजगढ़ में बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 40 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे में मरने वाले सभी लोग राजस्थान के झालावाड़ और बारां जिले के रहने वाले हैं। ट्रॉली में 70 बाराती थे। मौत उनकी हुई जो ट्रॉली के नीचे दब गए थे। कलेक्टर ने इसकी पुष्टि की है। बारात में शामिल एक महिला का कहना है कि ट्रैक्टर ड्राइवर शराब के नशे में था। हादसा रविवार रात करीब 9 बजे राजगढ़ जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर पीपलोदी के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि झालावाड़ जिले के मोतीपुरा से ट्रैक्टर-ट्रॉली में एक बारात राजगढ़ के कुमालपुर आ रही थी। पीपलोदी गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। हादसे की मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इधर, सूचना के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे। साथ ही एंबुलेंस भी मौके पर आ गई।

उल्टी हो गई ट्रॉली, जेसीबी से दबे लोगों को निकाला

हादसा कितना भयावह था। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रॉली पूरी उल्टी हो गई। उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। ट्रॉली के नीचे कई लोग दब गए। जेसीबी से ट्रॉली को सीधा कर उसके नीचे दबे लोगों को निकाला गया।

बाराती ममता बोली- ड्राइवर ने शराब पी रखी थी

बारात में शामिल ममता नाम की महिला ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में 30 से 40 लोग सवार थे। बारात राजस्थान के मोतीपुरा से आ रही थी। ममता ने बताया कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के बाद लोग उसके नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने उन्हें निकाला।

हादसे पर CM डॉ. मोहन यादव ने जताया दुख

सीएम डॉ. मोहन यादव ने राजगढ़ के पीपलोदी में हुए हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि राजस्थान के झालावाड़ जिले के 13 लोगों की असमय मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। हम राजस्थान सरकार के संपर्क में हैं और राजस्थान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

राज्यमंत्री नारायण सिंह जिला अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने घायलों का हाल जाना और उनके इलाज के निर्देश दिए। कलेक्टर हर्ष दीक्षित और एसपी आदित्य मिश्रा भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से हादसे को लेकर जानकारी ली।

Related Posts

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights