Nature Nature

13 साल बाद भी भैरव मूर्ति का नहीं मिला सुराग! मनाया काला दिवस

Nature

13 साल बाद भी भैरव मूर्ति का नहीं मिला सुराग! मनाया काला दिवस
समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। तोलियासर भैरव मंदिर से चोरी हुई प्राचीन भैरव मूर्ति को आज पूरे 13 वर्ष बीत गए, लेकिन न तो मूर्ति बरामद हो पाई और न ही न्याय की प्रक्रिया किसी ठोस नतीजे तक पहुँच सकी। इसी लम्बे इंतज़ार और प्रशासनिक उदासीनता के विरोध में ग्रामीणों ने रविवार को मंदिर परिसर में काली पट्टी बाँधकर काला दिवस मनाया। ग्रामीणों ने बताया कि 24 नवंबर 2012 की इस घटना के बाद गाँव में बड़ा आक्रोश फूटा था। लोगों ने चक्का जाम, हड़ताल और कई दिनों तक धरना देकर प्रशासन को विशेष टीम से जांच करवाने पर मजबूर किया था, लेकिन इसके बावजूद चोरी की असल सच्चाई सामने नहीं आ सकी। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी भी आज जमानत पर बाहर घूम रहे हैं, जिससे ग्रामीणों का रोष और गहरा हो गया है। काला दिवस कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह घटना सिर्फ चोरी नहीं, बल्कि भैरव भक्तों की आस्था पर सीधा प्रहार है। यह मंदिर गाँव की पहचान है, और मूर्ति के गायब होने का दर्द आज भी हर परिवार महसूस करता है। ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन से एक बार फिर मांग की है कि मामले की पुनः गहराई से जांच कराई जाए, दोषियों को सामने लाया जाए और उन्हें कड़ी सज़ा दी जाए। साथ ही कहा गया कि जब तक मूर्ति बरामद नहीं होती और असली अपराधी पकड़ में नहीं आते, तब तक गाँव में हर वर्ष काला दिवस मनाया जाता रहेगा।

  • Related Posts

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    समाचार गढ़, 25 मार्च 2026, श्रीडूंगरगढ़। 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस बार श्रीडूंगरगढ़ का जयपुर पब्लिक स्कूल उत्कृष्ट सफलता का प्रतीक बनकर उभरा है। स्कूल की छात्रा आयुषी राजपुरोहित…

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    97.33% के साथ आयुषी बनी टॉपर, जेपीएस के सभी छात्रों ने 70%+ अंक हासिल किये, प्रवेश प्रारंभ

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    ब्राइट फ्यूचर की वंशिका टॉपर, हासिल किए 98.50%, चाहत 98.33% और प्रिया रही 98.17% पर, स्कूल में जश्न का माहौल

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती

    रोजगार समाचार | एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में निकली भर्ती
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights