Nature Nature

भारती निकेतन 98.17% के साथ मेरिट, हर चौथा छात्र 90%+, बिना कोचिंग रचा इतिहास

Nature

समाचार गढ़ 24 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के हर घर में अपना टॉपर बच्चा हो, यह सपना सभी क्षेत्रवासियों का रहता है। मंगलवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में क्षेत्र बड़े शिक्षण संस्थान भारती निकेतन एज्यू हब द्वारा इस सपने को पूरा भी किया गया है। परिणामों में भारती निकेतन टॉपर फैक्ट्री साबित हुई है विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक 15 विद्यार्थियों ने अंक हासिल किए है। वहीं 28 बच्चों ने 94 प्रतिशत से अधिक अंक, 77 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक, 129 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है। इस दृष्टि से विद्यालय के प्रत्येक चौथे बच्चे ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने में कामयाबी पाई है। निदेशक श्रीकृष्ण स्वामी ने बताया कि 98.17 प्रतिशत अंक के साथ स्कूल के वासुदेव स्वामी ने स्टेट मैरीट के साथ टॉपर बने है। वहीं 50 प्रतिशत से अधिक बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए है और विद्यालय का प्रति दूसरा बच्चा 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाने में कामयाब हुआ है। साथ ही विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। स्वामी ने बताया कि लगातार 10 वर्षों से प्रत्येक चौथा विद्यार्थी 90% से अधिक अंक प्राप्त कर रहा है। इस महारिजल्ट के बाद स्कूल में खुशियों का माहौल है एवं उत्साह के साथ सभी ने एक दूसरे को बधाईयां दी है।

समाचार गढ़। भारती निकेतन स्कूल में विद्यार्थियों को बिना कोचिंग एवं बिना किसी ट्यूशन के ही टॉपर बनाने के लिए विशेष रणनीति पर कार्य किया जाता है। इसके तहत प्रत्येक बच्चे की प्रोफाईल बनाई जाती है एवं उसी के अनुसार शिक्षण करवाया जाता है। यही वह तरीका है जिससे हर घर टॉपर का सपना पूरा हो सका है। यह कहते हुए प्राचार्य सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि भारती निकेतन द्वारा अलग अलग विंग बना कर बच्चों की योग्यताओं के अनुसार उनके अलग अलग बैच बनाए जाते है। बैच के अनुसार बच्चों की कमजोरियों को पहचान कर उन पर अतिरिक्त शिक्षकों के साथ विशेष ध्यान दिया जाता है। सभी बच्चों को सभी विषयों में टॉपर बनाने का प्रयास किया जाता है। और यही कारण है कि भारती निकेतन बिना कोचिंग, बिना ट्यूशन के अनब्रेकेबल रिजल्ट लगातार हर वर्ष दे रही है।

दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों के साथ ही भारती निकेतन स्कूल के विभिन्न विंग्स में प्रवेश शुरू हो चुके है। स्कूल सीईओ मनमोहन भारतीय ने बताया कि भारती निकेतन में कक्षा 3 से ही नीट, आईआईटी फांउडेशन, कम्पिटिशन फांउडेशन, एआई एवं रोबोटिक्स क्लासेस शुरू कर दी जाती है एवं यही कारण है कि भारती निकेतन के विद्यार्थी अपनी स्कूलिंग के साथ ही अपना भविष्य सुरक्षित करने की राह पर आगे बढ़ जाते है। यहां कक्षा 11 में प्रवेश के साथ ही विद्यार्थी अपनी रूची एवं विषय के अनुसार NEET, IIT, NDA, JET, ICAR, CA, CPT आदि की तैयारी कर सकते है। 12वीं की परीक्षा के साथ ही इन प्रवेश परिक्षाओं में सफलता भी भारती निकेतन के बच्चों को मिल रही है। क्षेत्र के युवा दसवीं के बाद 11 वीं कक्षा में भारती निकेतन में प्रवेश लेकर 11 वीं की पढाई के साथ ही एयरफोर्स, नैवी, आर्मी की तैयारी कर सकते है। इस दोहरी पढ़ाई से विद्यार्थियों का समय एवं पैसे दोनों की बचत होती है। साथ ही दसवीं पास करने वाले बच्चों को आगे 12वीं में 90 प्रतिशत अंक लाने की तैयारी भी गारंटी के साथ करवाई जाती है।

  • Related Posts

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12.86 किलो से ज्यादा संदिग्ध गांजा जब्त…

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    समाचार-गढ़ 10 अक्टूबर, 2026। दिल्ली में आज, 10 अक्टूबर को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के विरोध में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi Airport News: बैंकॉक से आए यात्री के बैग में मिला 4.5 करोड़ का गांजा, प्रोफाइलिंग से खुला मामला

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    Delhi News: CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में 30 हजार से ज्यादा जवान तैनात

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    4000 से ज्यादा मतदाताओं वाली पंचायतों में बढ़ेगी चुनौती, रातभर जागकर मतपत्रों पर नाम लिखेंगे मतदानकर्मी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नामांकन फॉर्म में एक गलती से रद्द हो सकता है पर्चा, सुधार का मिलेगा मौका; चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी नहीं

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    माता-पिता ने पूरी जिंदगी बच्चों पर लुटाई, अब अंतिम विदाई को भी तरस रहीं अस्थियां!

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

    Rajasthan News: अमावस्या की रात से 24 घंटे खुलेंगे करणी माता मंदिर के पट, दर्शन के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights