Nature Nature

एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का शानदार रिजल्ट: दामिनी 97.83% के साथ टॉपर, अधिकांश विद्यार्थियों ने पाए 90% से अधिक अंक

Nature

समाचार गढ़ श्रीडूंगरगढ़, 25 मार्च 2026। मंगलवार को घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में श्रीडूंगरगढ़ के होनहार विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। झंवर बस स्टैंड स्थित अंग्रेजी माध्यम के एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल का परीक्षा परिणाम बेहद उत्कृष्ट रहा।

विद्यालय की छात्रा दामिनी सारस्वत ने 97.83% अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं चंद्रप्रकाश प्रजापति ने 97.67% अंक के साथ द्वितीय स्थान और कृष्णा गुरनानी ने 96.83% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रजनीश कौशिक ने समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए विद्यार्थियों का फूलमालाओं से स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का उत्सव मनाया। उन्होंने बताया कि विद्यालय का हर दूसरा विद्यार्थी 90% से अधिक अंक लेकर आया है।

विद्यालय के कुल 32 विद्यार्थियों में से 9 विद्यार्थियों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 6 विद्यार्थियों ने 90% से ऊपर अंक हासिल किए। उल्लेखनीय है कि टॉपर्स को छोड़कर शेष सभी विद्यार्थियों ने भी 75% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

डॉ. कौशिक ने इस उत्कृष्ट परिणाम का श्रेय विद्यालय की सुव्यवस्थित शिक्षण पद्धति को दिया, जिसमें प्रत्येक विषय की टॉपिक-वाइज तैयारी, नियमित टेस्ट और लेखन व स्मरण पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल रहा, जहां स्टाफ और विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी साझा की।

  • Related Posts

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

    समाचार-गढ़ 27 अगस्त, 2026। Meta ने बच्चों और टीनएजर्स के सोशल मीडिया इस्तेमाल को सीमित करने के लिए Instagram और Facebook पर नए सेफ्टी फीचर्स का ट्रायल शुरू किया है।…

    नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

    समाचार-गढ़ 27 अगस्त, 2026। नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर बुधवार सुबह लैंडस्लाइड के बाद अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। हादसे में नेपाल में 165 और तिब्बत में 3 लोगों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

    नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

    नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

    कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

    कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

    नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट

    नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट

    यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर सरकार ने अचानक बढ़ाई सख्ती, बुखार वाले मरीजों को लेकर क्यों दिए ये निर्देश?

    यूपी में स्वाइन फ्लू को लेकर सरकार ने अचानक बढ़ाई सख्ती, बुखार वाले मरीजों को लेकर क्यों दिए ये निर्देश?

    राजस्थान निकाय चुनाव में यहां अचानक बदली वोटिंग की तारीख, जानें किस वजह से लिया गया फैसला?

    राजस्थान निकाय चुनाव में यहां अचानक बदली वोटिंग की तारीख, जानें किस वजह से लिया गया फैसला?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights