Nature Nature

पहले चरण के मतदान के लिए 131 प्रत्याशियों ने 179 नामांकन किए दाखिल

Nature

जयपुर: राजस्थान में लोकसभा चुनाव-2024 के तहत प्रथम चरण की 12 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई है. पहले चरण के मतदान के लिए 131 प्रत्याशियों ने 179 नामांकन किए.  बुधवार को कुल 91 प्रत्याशियों ने 129 नामांकन प्रस्तुत किए.

आज गंगानगर से 2, बीकानेर से 8, चूरू से 15, झुंझुनूं से 9, सीकर से 10, जयपुर ग्रामीण से 12, जयपुर से 6, अलवर से 6, भरतपुर से 4, करौली-धौलपुर से 4, दौसा से 4 और नागौर से 8 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे.

बता दें कि जयपुर ग्रामीण में सबसे ज्यादा 17 प्रत्याशियों ने 24 नामांकन भरे तो वहीं सबसे कम करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र से 4 प्रत्याशियों ने 5 नामांकन भरे. 28 मार्च 2024 को नामांकन की समीक्षा होगी. वहीं, 30 मार्च 2024 तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे. पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को मतदान होगा और 04 जून को मतगणना होगी. 

गौरतलब है कि पहले चरण में राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 8, मध्य प्रदेश की 6, तमिलनाडु की 29,  उत्तराखंड की 5, असम की 5,  महाराष्ट्र की 5, बिहार की 4, पश्चिम बंगाल की 3, अरुणाचल प्रदेश की 2, मणिपुर की 2, मेघालय की 2, छत्तीसगढ़ की 1, मिजोरम की 1, नागालैंड की 1,  सिक्किम की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह की 1, जम्मू-कश्मीर की 1, लक्षद्वीप की 1,  पुदुचेरी 1 सीट पर मतदान होगा. 

  • Related Posts

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Indian Navy: भारत अपनी समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी…

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    समाचार गढ़ 30 अक्टूबर 2026। Village With No Roads: दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपनी अनोखी बनावट के कारण लोगों को हैरान कर देती हैं। ईरान का मासूलेह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    चीन-पाक की समुद्री गतिविधियों के बीच भारत का बड़ा दांव, ₹40 हजार करोड़ से बनेंगे 8 नए युद्धपोत

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    न सड़क, न गाड़ियों का शोर… यहां एक-दूसरे की छतों पर चलते हैं लोग, 1000 साल पुराना है ये गांव

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जम्मू-कश्मीर में आतंकी फंडिंग के बड़े नेटवर्क का खुलासा, लश्कर और TRF तक पहुंचा रहा था पैसा; 10 गिरफ्तार

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    जैसलमेर में खेत पर गिरा बम, जोरदार धमाके से दहला इलाका; 3 KM दूर तक सुनाई दी आवाज

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    POK में फिर गूंजी धमाकों की आवाज! एक ही घर के 4 लोगों की मौत, पाक सेना पर हमले का आरोप

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

    बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights