Nature Nature

मेडिकल कॉलेज, पीबीएम हॉस्पिटल के विभिन्न निर्माण कार्यों की संभागीय आयुक्त ने की समीक्षा

Nature

मेडिकल कॉलेज, पीबीएम हॉस्पिटल के विभिन्न निर्माण कार्यों की संभागीय आयुक्त ने की समीक्षा

समाचार गढ़, बीकानेर, 27 मार्च। संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी ने सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, पीबीएम और अन्य संबद्ध अस्पतालों में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों को‌ पूरी गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूर्ण करवाने के निर्देश दिए हैं।
संभागीय आयुक्त सिंघवी ने सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज व सम्बद्ध चिकित्सालयों में पीडब्ल्यूडी,आरयूआईडीपी, आरएसआरडीसी द्वारा करवाए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति के संबंध में बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। अस्पताल में सीवरेज, साफ-सफाई, रंग-रोगन, सड़क निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, सौन्दर्यकरण, पार्किंग आदि से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संभागीय आयुक्त ने कहा कि सीवरेज व्यवस्था को प्राथमिकता से दुरुस्त करवाएं, जिससे अन्य कार्य भी समय पर पूरे हो सकें और मरीजों को अनावश्यक परेशानी ना हो। उन्होंने सीवर लाइनों की नियमित साफ-सफाई करवाने, सीवरेज चैम्बर पर ढ़क्कन लगवाने व पाइपलाइन के मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर, जनाना, मर्दाना व शिशु विंग में रंगरोगन, फेस अपलिफ्टमेंट सहित अन्य कार्यों को मिशन मोड पर पूरा करवाने को कहा । संभागीय आयुक्त सिंघवी ने कहा कि अस्पताल के चारों और सौंदर्यीकरण, पार्क विकसित करने का कार्य भी किया जाए। सभी वार्डों, सड़क आदि पर समुचित प्रकाश व्यवस्था रहे। साथ ही टूट फूट दुरुस्त करवाने,जालियां लगवाने, फ्रंट एलिवेशन के कार्य भी समय पर पूरे हो जाए यह सुनिश्चित किया जाए ।
संभागीय आयुक्त ने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पीडब्ल्यूडी, आरयूआईडीपी, आरएसआरडीसी के समक्ष अधिकारी नियमित विजिट कर रिपोर्ट लें। गुणवत्ता के साथ समझौता स्वीकार नहीं होगा।
बैठक में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ गुंजन सोनी, पीबीएम चिकित्सालय वर्ग के अधीक्षक डॉ पी.के सैनी, सिविल कार्य नोडल अधिकारी डॉ संजीव बुरी, आरएसआरडीसी एक्सईएन शिल्पा कच्छावा, आरयूआईडीपी के कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र चौधरी सहित सार्वजनिक निर्माण विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

    समाचार-गढ़ 17 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: रूस से तेल खरीद को लेकर अमेरिका के बढ़ते दबाव के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा को लेकर अपना रुख साफ किया है।…

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    समाचार गढ़ बीकानेर, 16 सितम्बर। जिला कलेक्टर निशान्त जैन और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बुधवार को पूनरासर गांव पहुंचकर यहां। भरने वाले मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

    India-Russia Oil: 100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का साफ संदेश, ऊर्जा जरूरतों से समझौता नहीं

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    Shahzad Bhatti Network: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, शहजाद भट्टी के नेटवर्क को आतंकी संगठन घोषित किया

    Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

    Bikaner Mayor Election: कांग्रेस के बहुमत के बावजूद बढ़ी टेंशन, अनिल कल्ला के खिलाफ नवरतन डागा ने भरा पर्चा; BJP ने भी उतारा प्रत्याशी

    BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

    BRICS Summit 2026: क्या वाकई बेहोश हुए थे शी जिनपिंग? मोदी के ‘Is it okay?’ के बाद वायरल हुआ दावा, जानें पूरा मामला

    India-Pakistan Tension: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए, पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब

    India-Pakistan Tension: अरब सागर में भारत-पाक नौसेना के जहाज टकराए, पाकिस्तान के राजनयिक को किया तलब
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights