Nature Nature

लोकसभा में राजस्थान के 21 सांसदों ने लोकसभा सदस्य के रूप में ली शपथ, केंद्र में मंत्री बने 4 सांसदों ने सोमवार को ली थी शपथ

Nature

समाचार गढ़, 25 जून, श्रीडूंगरगढ़। 18 वीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन आज 21 सांसदों ने शपथ ली। 4 सांसदों ने सोमवार को लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी। आज 21 सांसदों को प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने शपथ दिलवाई। इस बार लोकसभा में 14 बीजेपी और 11 इंडिया गठबंधन (8 कांग्रेस+1 RLP+1 CPM+1 BAP) के सांसद हैं  शपथ लेने पहुंचे सांसदों के अंदाज भी निराले थे।बांसवाड़ा से बाप पार्टी के सांसद राजकुमार रोत का अनूठा अंदाज नजर आया आज रेगिस्तान के जहाज ऊंट की सवारी करके संसद पहुंचे। आदिवासियों की ट्रेडिशनल ड्रेस पहनकर राजकुमार रोत संसद पहुंचे हर कोई सांसद को ऊंट की सवारी दिल्ली में करते हुए देखकर रोमांचित हो गया। कल कॉमरेड अमराराम ट्रैक्टर की सवारी करते हुए संसद पहुंचे थे।

आज 21 सांसदों ने ली शपथ:
सांसद ओम बिरला (कोटा), मुरारी लाल मीणा(दौसा), अमराराम(सीकर), संजना जाटव(भरतपुर), राजकुमार रोत(बांसवाड़ा),मन्ना लाल रावत(उदयपुर), सीपी जोशी(चित्तौड़गढ़),  मंजू शर्मा(जयपुर शहर), उम्मेदाराम बेनीवाल  (बाड़मेर-जैसेलमेर), बृजेन्द्र ओला(झुंझुनूं), राव राजेन्द्र सिंह(जयपुर ग्रामीण), राहुल कस्वां(चूरू), कुलदीप इंदौरा (श्रीगंगानगर), पीपी चौधरी(पाली), हरीश मीणा(टोंक), लुंबाराम चौधरी(जालोर- सिरोही), दुष्यंत सिंह (झालावाड़), दामोदर अग्रवाल (भीलवाडा), महिमा कुमारी (राजसमंद), हनुमान बेनीवाल (नागौर), भजनलाल जाटव (धौलपुर) ने 18 वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली. इन सभी को प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने शपथ दिलवाई है।

सोमवार को 4 सांसदों ने ली थी शपथ:
सोमवार को राजस्थान के 4 सांसद और केंद्र में मंत्री भूपेंद्र यादव(अलवर), गजेंद्र सिंह शेखावत(जोधपुर), भागीरथ चौधरी (अजमेर)और अर्जुन राम मेघवाल(बीकानेर) ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी।

  • Related Posts

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026 बीकानेर। बीकानेर शहर में स्पा सेंटर्स की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। देर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें पढें एकसाथ

    बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें पढें एकसाथ
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights