Nature Nature

बीकानेर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज अपराध खबरें पढें एकसाथ

Nature

बाप ले लगाए बेटे पर आरोप, माँ की बनवाई फर्जी वसीयत।
समाचार गढ़। संपत्ति के विवादों में कहीं भाई भाई तो कहीं भाई बहन और कहीं बाप बेटे आमने सामने मुकदमे लड़ते नजर आने लगे है। बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में जेल वेल टंकी के पास रहने वाले किशोर कुमार पुत्र रामरिछपाल विजयवर्गीय ने अपने बेटे मुरली मनोहर और उसकी पत्नी के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी बेटे ने अपनी माँ की फर्जी वसीयत तैयार करवा, गवाहों से जाली हस्ताक्षर करवाकर माँ के नाम का हक अपनी पत्नी के नाम उपहार पत्र बनवा कर हड़प लिया। पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह को सौंप दी है।
फर्जी दस्तावेज बनाकर कृषि भूमि हड़प लेने का आरोप।
समाचार गढ़। सदर थाना क्षेत्र में सुजानदेसर निवासी धनपत उर्फ धन्नाराम पुत्र लिखुराम उर्फ लिखमाराम मेघवाल ने इसी गांव के निवासी राजू, मोहनलाल, संपत्तलाल, रामनारायण, गौरव, माया मेघवाल तथा गंगाशहर निवासी महेंद्र कुमार के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसकी और उसके परिजनों की कृषि भूमि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज बनवा कर हड़प करने का षड्यंत्र रचा है। पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच एएसआई तनेरावसिंह को सौंप दी है।
कार की टक्कर से बाइक सवार ने गवांई जान, मामला दर्ज।
समाचार गढ़। गंगाशहर थाने में उदयरामसर निवासी पवन पुत्र श्रवणकुमार शर्मा ने एक अल्टो कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसका चचेरा भाई हितेश शर्मा अपनी मोटरसाइकिल पर गांव आ रहा था। तभी चांडक पेट्रोल पंप के पास नोखा रोड पर एक अल्टो कार चालक ने उसे तेज गति व लापरवाही से टक्कर मार दी। जिससे हितेश की दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई मांगीलाल को दी है।
घर में घुसकर चुराए गहने, नामजद के खिलाफ मामला दर्ज।
समाचार गढ़। देशनोक थाने में इंद्रा कॉलोनी निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र धुड़ाराम गोयल ने इसी कॉलोनी में रहने वाले रामेश्वर मेघवाल के खिलाफ चोरी के आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 1 अप्रैल 2026 की रात वह अपने घर में परिवार सहित सो रहा था। तो रात में आरोपी उसके घर में घुसा और सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई टीकूराम को दी है।
अज्ञात चोरों ने नगदी व डिस्पोजल किए चोरी।
समाचार गढ़। बीछवाल थाने में मुक्ताप्रसाद नगर निवासी दुलीचंद पुत्र गणेशाराम जांगिड़ ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 39 मार्च 2026 की शाम 6 बजे से 30 मार्च 2026 की अलसुबह के बीच अज्ञात चोरों ने उसकी फैक्ट्री से 10 रीम डिस्पोजल, 3 सॉफ्ट डिस्पोजल, 20 हजार रूपए नगदी चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई संपत्तसिंह को सौंप दी है।

  • Related Posts

    Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

    समाचार-गढ़ 7 सितंबर, 2026। International News: भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई क्षेत्र को लेकर प्रतिबंध लागू हैं। ऐसे में पाकिस्तान की ओर से बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित नेपाल के…

    Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

    समाचार-गढ़ 7 सितंबर, 2026। Rajasthan News: नगर पालिका चुनाव के बीच मतदान से ठीक पहले एक ऐसा सियासी घटनाक्रम सामने आया है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

    Pakistan Relief: भारत का एयरस्पेस बंद होने के बावजूद नेपाल कैसे पहुंची पाकिस्तान की 100 टन राहत सामग्री?

    Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

    Rajasthan Politics: मतदान से 3 दिन पहले बदला सियासी माहौल, भाजपा प्रत्याशी ने लिया बड़ा फैसला

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बीकानेर पहुंचने पर भव्य स्वागत

    LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन आमने-सामने, ईस्टर्न सेक्टर में पहली बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता

    LAC पर तनाव के बीच भारत-चीन आमने-सामने, ईस्टर्न सेक्टर में पहली बार होगी कोर कमांडर स्तर की वार्ता

    FCRA Amendment Bill: विदेशी चंदे वाले FCRA बिल की जांच के लिए बनी 31 सदस्यीय संसदीय समिति, 19 सदस्य NDA से

    FCRA Amendment Bill: विदेशी चंदे वाले FCRA बिल की जांच के लिए बनी 31 सदस्यीय संसदीय समिति, 19 सदस्य NDA से

    Iran-US War: US Navy को ईरान की खुली चुनौती, अमेरिकी Warships पर मिसाइल हमले का दावा; तेल टैंकरों पर बढ़ा खतरा

    Iran-US War: US Navy को ईरान की खुली चुनौती, अमेरिकी Warships पर मिसाइल हमले का दावा; तेल टैंकरों पर बढ़ा खतरा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights