Nature Nature

21 वर्षीय युवती हुई लापता, पिता ने करवाया मामला दर्ज, बीकानेर से दवाई लेकर गाँव पहुंचा युवक, आरोपियों ने लाठी से पीटा, मामला दर्ज

Nature

समाचार गढ़, 02 जून, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मोमासर बास से शनिवार दोपहर को एक युवती अपने घर से लापता हो गईं। परिजनों द्वारा ढूढने का प्रयास किया गया पर कुछ पता नही चला और युवती के पिता ने पुलिस से ढूंढ लाने की गुहार लगाई है। मोमासर बास निवासी एक पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री शनिवार दोपहर को घर से लापता हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल हरिराम को दी है।

हाथ पैर तौड़ने की धमकी देने वाले के खिलाफ़ मामला दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव इंदपालसर राईकान निवासी रामूराम पुत्र उमानाराम कांजर ने इंदपालसर गुसाईंसर निवासी भूराराम पुत्र मालाराम सांसी के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 20 मई दोपहर 3 बजे वह बीकानेर से दवाई लेकर गांव जा रहा था। गांव में पंचायत भवन के पास पहुंचा तो आरोपी ने रास्ता रोककर उसे लाठी से पीटा। परिवादी के छोटे भाई शंकर ने मौके पर पहुंच कर आरोपी से छुड़वाया और तभी से आरोपी उसे हाथ पैर तोड़ने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को दी है।

  • Related Posts

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Dhanteras 2026: धनतेरस के मौके पर देशभर के बाजारों में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ…

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    समाचार गढ़ 7 नवंबर 2026। Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्रीसांवलियाजी मंदिर में आस्था का अनोखा उदाहरण देखने को मिला। जालौर जिले के एक श्रद्धालु ने हार्ट की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    धनतेरस पर सोने-चांदी की धूम, 66 हजार करोड़ तक पहुंची खरीदारी; जानिए क्या बदला इस बार?

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    ऑपरेशन सफल होते ही सांवलिया सेठ के दरबार पहुंचा भक्त, चढ़ाया 21 ग्राम सोने का दिल

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights