Nature Nature

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का शिकार बने 28 युवक, लाखों रुपए हड़पे

Nature

श्रीडूंगरगढ़, 9 सितम्बर 2025। युवाओं को जर्मनी, पोलैंड और आयरलैंड जैसे यूरोप के विकसित देशों में भेजने का सपना दिखाकर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो दर्जन से अधिक युवकों से करीब 30 लाख 61 हजार रुपए वसूल लिए गए और बाद में पासपोर्ट व दस्तावेज लेकर भी उन्हें ठगा गया।

मोमासर निवासी 32 वर्षीय ललित मोची पुत्र श्यामलाल मोची ने थाने में रिपोर्ट दी कि तारानगर निवासी राकेश कुमार कासनिया पुत्र रामजस जाट और उसके साथी नागेंद्र ने विदेश भेजने के नाम पर उसे फंसाया। करीब 17 माह पहले हुई मुलाकात में राकेश ने जर्मनी में नौकरी दिलाने और दो लाख रुपए तनख्वाह का झांसा दिया। बदले में 2.50 लाख रुपए जर्मनी भेजने और 3.50 लाख रुपए आयरलैंड भेजने के नाम पर मांगे गए।

6 अक्टूबर 2024 को परिवादी ने अपना मूल पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड और परिवार के सदस्यों के दस्तावेज भी आरोपी को सौंप दिए। आरोप है कि राकेश व नागेंद्र ने उसके साथ-साथ 27 अन्य युवाओं से भी रकम वसूलकर कुल 30.61 लाख रुपए हड़प लिए।

जब पीड़ितों ने रुपए वापस मांगे तो आरोपियों ने देने से साफ इंकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल देवाराम को सौंप दी है।

थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि हाल के वर्षों में युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे किसी भी लालच में न आएं और केवल भारत सरकार से मान्यता प्राप्त कंपनियों के माध्यम से ही विदेश जाने की प्रक्रिया पूरी करें।

  • Related Posts

    गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

    समाचार गढ़, 10 फरवरी 2026, श्रीडूंगरगढ़।सनातन श्मशान भूमि में गौ सेवा के उद्देश्य से आयोजित श्री शिव पुराण कथा के द्वितीय दिवस पर व्यास पीठ से संतोष सागर महाराज ने…

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेटसमाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 10 फरवरी 2026 |श्रीडूंगरगढ़ कृषि उपज मंडी में आज अनाज, दलहन और तिलहन फसलों के भावों में सामान्य कारोबार देखने को मिला। ग्वार, चना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

    गौ सेवा के संकल्प संग गूंजा शिव नाम, शिव पुराण कथा में प्रथम शिवलिंग की महिमा का वर्णन

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    श्रीडूंगरगढ़ मंडी भाव अपडेट

    शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल

    शानदार उपलब्धि: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जेतासर की छात्राओं ने कोटा में जीते राज्य स्तरीय मेडल

    सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

    सनसनीखेज अपहरण कांड: लूणकरणसर में युवक का किडनैप, 2 लाख ऑनलाइन फिरौती लेकर छोड़ा

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

    दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, MD, पिस्टल, कार व 50 हजार नकद बरामद

    दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त

    दिनांक 10 फरवरी 2026 के पंचांग के साथ देखें चौघड़िया व लग्न मुहूर्त
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights