Nature Nature

हिरण शिकार, तीतर का मांस, मांस की सब्जी मिलने पर 3 मामले दर्ज, 5 गिरफ्तार, 3 बन्दूक सहित अन्य सामान बरामद

Nature

समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में रविवार को कालूरोड की रोही में एक हिरण के शिकार की सूचना के बाद आपणों गांव सेवा समिति के सेवादार व वन्यजीव प्रेमी पहुंचे। जिसके बाद वन विभाग के रेंजर कपिल राहर व उनकी टीम भी पहुंची। वन्यजीव प्रेमी के विरोध के बाद वन विभाग के अधिकारी हिरण को वन विभाग लेकर आई और डॉक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया तो सामने आया कि इस पर बन्दूक से गोली चलाई गई है और हिरण के अन्दर से छर्रा भी निकला। तब तक शाम हो चुकी थी उसके बाद जीव रक्षा संस्था के अध्यक्ष मोखराम धारड़िया ने उच्चाधिकारियों से बात कर इस पर तुरन्त एक्शन लेने की बात कही। जिसके बाद बीकानेर सहित श्रीडूंगरगढ़ वन विभाग की टीम ने रातभर अलग-अलग शिकारियों के ठिकानों पर दबिश दी।

रेंजर कपिल राहर ने बताया कि रातभर चलाये गए सर्च ऑपरेशन में एक महिला सहित अन्य चार जनों को पकड़ा गया है। उनके खिलाफ 3 अलग-अलग मामला दर्ज किया गया है। एक मुकदमा हिरण शिकार मामले में किया गया है जिसमें भरत पुत्र ज्ञानाराम मोमासर बास श्रीडूंगरगढ़, दानाराम पुत्र जगदीश भोपा, आडसर बास श्रीडूंगरगढ़ व राजू पुत्र हरूराम बावरी मोमासर बास श्रीडूंगरगढ़ शामिल है।

वहीं लाधड़िया की रोही में रेखा के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज किया गया है। रेखा की ढाणी में तीतर का मांस मिला। तीसरा मुकदमा करनेल के खिलाफ किया गया है उसकी ढाणी में पके हुए मांस की सब्जी मिली। इन सभी के पास से तीन बन्दूकें, करीब 12 छर्रेे, एक बाइक, 3 गुलेल, करीब 6 जाल सहित बारूद बरामद किया गया।

सर्च ऑरेशन के दौरान रेंजर कपिल राहर व उनकी टीम, रेंजर नरेन्द्रसिंह उड़नदस्ता, वनरक्षक विजेन्द्र, सीताराम, धनपत व वर्ल्ड वाइल्ड की टीम, आपणों गांव सेवा समिति के सेवादार व वन्यजीव प्रेमी शामिल थे।

Related Posts

BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…

BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

समाचार-गढ़ 10 सितंबर, 2026। नई दिल्ली: 18वें BRICS शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शुक्रवार को दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक हुई।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

BRICS Summit 2026: ‘4 देशों से 21 देशों का परिवार बना BRICS’, बिजनेस फोरम में PM मोदी ने गिनाईं समूह की खूबियां

BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

BRICS Summit 2026: पीएम मोदी और पुतिन के बीच 45 मिनट चली अहम बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

Share Market Closing: चार हफ्ते बाद थमा बिकवाली का दबाव, सेंसेक्स 138 अंक चढ़ा; जानें टॉप गेनर्स और लूजर्स

BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

BRICS Summit 2026: बलूच नेता ने ब्रिक्स को लिखी चिट्ठी, ‘बलूचिस्तान की आजादी पर करें विचार’

PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

PM Modi ने मंत्रियों को दिए दो बड़े निर्देश, सरकारी वेबसाइट सुधारें और आलोचनाओं का जवाब दें

BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर

BRICS Summit 2026: दिल्ली में मोदी-शी और मोदी-पुतिन की अहम मुलाकात, गलवान के बाद रिश्तों से लेकर तेल-रक्षा तक कई मुद्दों पर नजर
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights