Nature Nature

बाजार जैसे हालात मौहल्ले में, जिम्मेदार नहीं कर रहे सुनवाई, मौहल्लेवासी परेशान

Nature

बाजार जैसे हालात मौहल्ले में, जिम्मेदार नहीं कर रहे सुनवाई, मौहल्लेवासी परेशान
समाचार-गढ, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका ऐसा लग रहा है कि राम भरोसे चल रही है। अधिकारी कर्मचारी के कमरों पर ताले अब आम बात हो गई है। मुख्य बाजार सहित कस्बे के कई स्थानों पर कचरें व कीचड़ से लोगों का हाल बेहाल है। सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। आमजन की कोई सुनने वाला नहीं है। कस्बे के मुख्य बाजार में आए दिन नाले का गंदा पानी ऑवर फ्लो होकर सड़क पर फैलने की शिकायते और खबरें तो रोज सुनते होगें लेकिन ऐसी ही शिकायते अब मौहल्ले के लोग भी करने लगे है। जीं हां कस्बे के बिग्गा बास वार्ड 23 व 24 में भी पिछले कुछ दिनों से ऐसे ही हाल बने हुए है। मौहल्ले के तरूण प्रजापत व निरंजन प्रजापत ने बताया कि करणीदान सिखवाल के घर के पास बने चैम्बर पूरी तरह भर जाने के कारण गंदा पानी गली में फैल जाता है। आस-पास के घरों के लोगों को घर से बाहर निकलना हो या इस गली से किसी को गुजरना मुश्किल हो गया है। इस गंदे पानी से बदबू, व बीमारियां फैलने की संभावना बनी रहती है। पालिका के जिम्मेदारों को भी इसके बारे में अवगत करवाया गया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। अब तो लोग ऐसी बातें करने लगे है कि इस पालिका का क्या होगा? अब हम कहां जाये और किसके पास जाएं?

  • Related Posts

    1 दिसंबर से बंगाल की खाड़ी में क्या होने वाला है? भारत के अलर्ट ने बढ़ाई चीन-पाकिस्तान की धड़कनें!

    समाचार गढ़ 29 नवंबर 2026। भारत ने बंगाल की खाड़ी में 1 से 3 दिसंबर तक संभावित सैन्य गतिविधियों को लेकर NOTAM और मैरीटाइम एडवाइजरी जारी की है। इसके बाद…

    पति से विवाद के बाद मायके चली गईं महिला सरपंच, 3 महीने से पंचायत पर ताला; गांव के विकास कार्य ठप

    समाचार गढ़ 29 नवंबर 2026। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की एक ग्राम पंचायत इन दिनों अजीब स्थिति से गुजर रही है। यहां महिला सरपंच पति से विवाद के बाद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    1 दिसंबर से बंगाल की खाड़ी में क्या होने वाला है? भारत के अलर्ट ने बढ़ाई चीन-पाकिस्तान की धड़कनें!

    1 दिसंबर से बंगाल की खाड़ी में क्या होने वाला है? भारत के अलर्ट ने बढ़ाई चीन-पाकिस्तान की धड़कनें!

    पति से विवाद के बाद मायके चली गईं महिला सरपंच, 3 महीने से पंचायत पर ताला; गांव के विकास कार्य ठप

    पति से विवाद के बाद मायके चली गईं महिला सरपंच, 3 महीने से पंचायत पर ताला; गांव के विकास कार्य ठप

    सीमा के पास खेत से निकली करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान पर जताई जा रही आशंका

    सीमा के पास खेत से निकली करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान पर जताई जा रही आशंका

    महिला आरक्षण की राह में अब कोई बाधा नहीं रहने देंगे! कैबिनेट की मंजूरी के बाद PM मोदी का बड़ा ऐलान

    महिला आरक्षण की राह में अब कोई बाधा नहीं रहने देंगे! कैबिनेट की मंजूरी के बाद PM मोदी का बड़ा ऐलान

    लोक सभा की 543 सीटों की संख्या बदलकर होगी 850! क्या संसद में परिसीमन बिल पास करवा पाएगी सरकार?

    लोक सभा की 543 सीटों की संख्या बदलकर होगी 850! क्या संसद में परिसीमन बिल पास करवा पाएगी सरकार?

    राजस्थान प्रधान चुनाव में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस ने 255 और भाजपा ने बनाए 105 प्रधान; 6 जिलों में BJP का खाता नहीं खुला

    राजस्थान प्रधान चुनाव में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस ने 255 और भाजपा ने बनाए 105 प्रधान; 6 जिलों में BJP का खाता नहीं खुला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights