Nature Nature
Nature

बीकानेर। लंपी वायरस से गायों की मौत का सिलसिला अभी थमा नहीं है। शुक्रवार तक बीकानेर में सात सौ से ज्यादा गायों की मौत सरकारी रिकार्ड पर आ चुकी है, जबकि इससे दो गुना मौत का दावा पशुपालक कर रहे हैं। बीकानेर की सभी तहसीलों में गायों की मौत हो रही है।

उधर जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने शुक्रवार को वायरस से पीड़ित गायों के पास पहुंचकर जायजा लिया। गाढ़वाला स्थित सोहनलाल बूला देवी ओझा गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला में लंपी स्कीन डिजीज से रोग ग्रसित गायों के लिए अलग से बनाए गए बाड़े (आइसोलेशन सेंटर) का अवलोकन किया। जिला कलेक्टर ने दवाइयों की उपलब्धता एवं रोग ग्रस्त पशुओं की स्थिति की जानकारी ली। जिला कलेक्टर ने कहा कि लंपी स्कीन डिजीज के मद्देनजर गौशालाओं में पूर्ण सावधानी रखी जाए। उन्होंने बताया कि राजीविका की पशु सखियों, कृषि पर्यवेक्षकों और सहायक कृषि अधिकारियों के माध्यम से लंपी स्कीन के लक्षण, बचाव के उपाय तथा दुष्प्रभावों के बारे में गांव-गांव में जानकारी दी जा रही है। प्रत्येक उपखंड अधिकारी को क्षेत्र में प्रभारी नियुक्त किया गया है। पशुपालन विभाग के अधिकारियों को सभी गौशालाओं का निरीक्षण तथा नॉर्म्स के अनुसार सावधानी बरतने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला, उपखण्ड और तहसील स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। पशुपालक किसी भी प्रकार की जानकारी तथा मार्गदर्शन के लिए नियंत्रण कक्ष में संपर्क कर सकता है। इस दौरान कृषि विभाग के उपनिदेशक कैलाश चौधरी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ईरान के इस अहम ठिकाने पर अमेरिका का हमला? ट्रंप बोले- ‘पूरी तरह तबाह कर दिया’

    समाचार-गढ़ 31 अगस्त, 2026। नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंचता दिख रहा है। अमेरिकी हमले के बाद ईरान की ओर से…

    समुद्र की गहराई में फंसी पनडुब्बी हो या खराब मशीन… ये ‘संकटमोचक’ हर मिशन को देगा अंजाम, आज नौसेना में होगी एंट्री

    समाचार-गढ़ 31 अगस्त, 2026। मुंबई: भारतीय नौसेना को आज एक ऐसा खास पोत मिलने जा रहा है, जिसकी असली ताकत समुद्र की सतह पर नहीं, बल्कि समुद्र की गहराइयों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के इस अहम ठिकाने पर अमेरिका का हमला? ट्रंप बोले- ‘पूरी तरह तबाह कर दिया’

    ईरान के इस अहम ठिकाने पर अमेरिका का हमला? ट्रंप बोले- ‘पूरी तरह तबाह कर दिया’

    समुद्र की गहराई में फंसी पनडुब्बी हो या खराब मशीन… ये ‘संकटमोचक’ हर मिशन को देगा अंजाम, आज नौसेना में होगी एंट्री

    समुद्र की गहराई में फंसी पनडुब्बी हो या खराब मशीन… ये ‘संकटमोचक’ हर मिशन को देगा अंजाम, आज नौसेना में होगी एंट्री

    115 जंग, 44 बार तबाही… फिर भी नहीं मिटा ये शहर! राख से उठकर आज दुनिया को दे रहा जिंदगी का सबक

    115 जंग, 44 बार तबाही… फिर भी नहीं मिटा ये शहर! राख से उठकर आज दुनिया को दे रहा जिंदगी का सबक

    1 सितंबर से बदलने वाला है बहुत कुछ! LPG, कारों की कीमत से लेकर एयरपोर्ट तक… जानें किन नियमों का पड़ेगा सीधा असर

    1 सितंबर से बदलने वाला है बहुत कुछ! LPG, कारों की कीमत से लेकर एयरपोर्ट तक… जानें किन नियमों का पड़ेगा सीधा असर

    जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस साल नहीं होगा वोटर लिस्ट रिविजन! अगले साल शुरू हो सकती है बड़ी प्रक्रिया

    जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इस साल नहीं होगा वोटर लिस्ट रिविजन! अगले साल शुरू हो सकती है बड़ी प्रक्रिया

    सुरंगों में फंसी 898 जिंदगियां, 6 इंच के छेद से पहुंचाई जा रही हवा; नेपाल में बाढ़ से 768 मौतें

    सुरंगों में फंसी 898 जिंदगियां, 6 इंच के छेद से पहुंचाई जा रही हवा; नेपाल में बाढ़ से 768 मौतें
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights