Nature Nature

एसीबी कार्रवाई मामले में 6 आरोपियों को 5 दिन की पुलिस कस्टडी

Nature

समाचार गढ़ 8 जून 2026, बीकानेर। नकली बीज और खाद के खिलाफ कार्रवाई की आड़ में कथित उगाही के मामले में गिरफ्तार किए गए राजस्थान राज्य बीज निगम के निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई सहित छह आरोपियों को अदालत ने 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।

मामले की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने आरोपियों से गहन पूछताछ और साक्ष्य जुटाने के लिए अदालत से 7 दिन की पुलिस रिमांड की मांग की थी। हालांकि सुनवाई के बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को 5 दिन की पुलिस कस्टडी पर भेजने के आदेश दिए।

एसीबी अब इस दौरान बरामद नकदी, संदिग्ध वित्तीय लेन-देन, कथित उगाही से जुड़े पहलुओं तथा जब्त दस्तावेजों की विस्तार से जांच करेगी। जांच एजेंसी यह भी पता लगाएगी कि मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा उगाही के नेटवर्क का दायरा कितना बड़ा था।

कार्रवाई के दौरान एसीबी की टीम का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडीएसपी) आशीष कुमार और निरीक्षक (सीआई) इंद्र कुमार ने किया। एसीबी अधिकारियों के अनुसार पुलिस कस्टडी के दौरान कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

गौरतलब है कि एसीबी ने नकली बीज-खाद पर कार्रवाई के नाम पर कथित उगाही के मामले में राजस्थान राज्य बीज निगम के निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद यह मामला प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

  • Related Posts

    सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

    समाचार-गढ़ 29 अगस्त, 2026। केंद्र सरकार महिला आरक्षण से जुड़े परिसीमन बिल को आगे बढ़ाने के लिए सितंबर के तीसरे हफ्ते में संसद का छोटा विशेष सत्र बुलाने पर विचार…

    BRICS समिट में भारत रखने जा रहा बड़ा एजेंडा, अपनी करेंसी से कारोबार और सप्लाई चेन पर क्या होगा फैसला?

    समाचार-गढ़ 29 अगस्त, 2026। भारत अपनी BRICS अध्यक्षता के दौरान संगठन को ज्यादा व्यावहारिक और विकास-केंद्रित बनाने पर जोर देगा। 12-13 सितंबर को होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

    सितंबर में संसद का स्पेशल सेशन? महिला कोटा बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी, अब सिर्फ इस ‘परीक्षा’ का इंतजार

    BRICS समिट में भारत रखने जा रहा बड़ा एजेंडा, अपनी करेंसी से कारोबार और सप्लाई चेन पर क्या होगा फैसला?

    BRICS समिट में भारत रखने जा रहा बड़ा एजेंडा, अपनी करेंसी से कारोबार और सप्लाई चेन पर क्या होगा फैसला?

    आधी रात 2 EV शोरूम में लगी भीषण आग, 40 गाड़ियां हुईं खाक; करोड़ों का नुकसान

    आधी रात 2 EV शोरूम में लगी भीषण आग, 40 गाड़ियां हुईं खाक; करोड़ों का नुकसान

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights