Nature Nature

ईरान में भारतीयों के लिए अलर्ट, दूतावास ने तुरंत देश छोड़ने की दी सलाह

Nature

समाचार गढ़ 8 जून 2026। मध्य-पूर्व में एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंच गया है। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष के बीच ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने भारतीयों को फिलहाल ईरान की यात्रा नहीं करने और वहां मौजूद नागरिकों को जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी है।

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी संदेश में कहा है कि मौजूदा सुरक्षा परिस्थितियों को देखते हुए सभी भारतीय नागरिक ईरान की यात्रा करने से बचें। साथ ही जो भारतीय वर्तमान में ईरान में रह रहे हैं, वे उपलब्ध साधनों का उपयोग करते हुए तत्काल सुरक्षित स्थानों या देश से बाहर निकलने की व्यवस्था करें।

ईरान-इजरायल संघर्ष फिर हुआ तेज

जानकारी के अनुसार रविवार देर रात ईरान ने इजरायल पर हमले किए, जिसके बाद इजरायल ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान के कई शहरों को निशाना बनाया। इजरायली हमलों में तेहरान, इस्फहान और तबरीज समेत कई क्षेत्रों में सैन्य कार्रवाई की गई। दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा चिंताएं बढ़ा दी हैं।

अमेरिका पर लगाए आरोप

इस बीच ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा युद्धविराम उल्लंघनों के लिए अमेरिका सीधे तौर पर जिम्मेदार है। बघाई का दावा है कि इजरायल की सैन्य कार्रवाइयों को अमेरिकी नीतियों से अलग नहीं देखा जा सकता और क्षेत्र में हो रही घटनाओं के पीछे अमेरिका की भूमिका है।

भारतीयों से सतर्क रहने की अपील

भारतीय दूतावास ने नागरिकों से स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने, अनावश्यक यात्रा से बचने और दूतावास के आधिकारिक सोशल मीडिया तथा हेल्पलाइन से लगातार संपर्क बनाए रखने की अपील की है। बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत सरकार भी हालात पर नजर बनाए हुए है।

  • Related Posts

    तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोना और 238 कैरेट हीरे दान, 208 करोड़ की भेंट देने वाले वर्धमान जैन कौन?

    समाचार गढ़ 27 नवंबर 2026। मंदिरों में श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार दान करते हैं। कोई नकदी चढ़ाता है तो कोई सोना-चांदी। लेकिन दक्षिण भारत के प्रसिद्ध तिरुमला तिरुपति मंदिर…

    419 प्रधानों के चुनाव में आज किसका चलेगा दांव? कांग्रेस के बहुमत पर भाजपा की नजर

    समाचार गढ़ 27 नवंबर 2026। राजस्थान में जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख चुनाव के बाद अब पंचायत समिति प्रधानों के चुनाव पर सबकी नजरें टिकी हैं। प्रदेश के 37…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोना और 238 कैरेट हीरे दान, 208 करोड़ की भेंट देने वाले वर्धमान जैन कौन?

    तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोना और 238 कैरेट हीरे दान, 208 करोड़ की भेंट देने वाले वर्धमान जैन कौन?

    419 प्रधानों के चुनाव में आज किसका चलेगा दांव? कांग्रेस के बहुमत पर भाजपा की नजर

    419 प्रधानों के चुनाव में आज किसका चलेगा दांव? कांग्रेस के बहुमत पर भाजपा की नजर

    जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का नया नेटवर्क? पाकिस्तान में बैठे 35 आतंकियों को लेकर DGP का बड़ा खुलासा

    जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का नया नेटवर्क? पाकिस्तान में बैठे 35 आतंकियों को लेकर DGP का बड़ा खुलासा

    Gemini से मजाक करना यूजर को पड़ा भारी! KFC के सवाल पर AI ने दी ऐसी धमकी

    Gemini से मजाक करना यूजर को पड़ा भारी! KFC के सवाल पर AI ने दी ऐसी धमकी

    राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका चला जादू? कहीं गहलोत-पायलट का दबदबा, तो कहीं वसुंधरा-राठौड़ की रणनीति ने पलटा खेल

    राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका चला जादू? कहीं गहलोत-पायलट का दबदबा, तो कहीं वसुंधरा-राठौड़ की रणनीति ने पलटा खेल

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights