Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति सभागार में आयोजित हुआ 67 वां वार्षिक अधिवेशन

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ के द्वारा 67 वां वार्षिक अधिवेशन का आयोजन श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शीशराम कुलहरि ने की। शिविर के शुभारंभ अवसर पर सभी संभागियों ने दयाकर दान भक्ति प्रार्थना की और वार्षिक अधिवेशन का आरंभ हुआ। स्थानीय संघ सचिव संतोष शेखावत ने संगोष्ठी में आये हुए सभी संभागियों का स्वागत एवं हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा वार्षिक प्रतिवेदन सबके सामने पढ़ा तथा पुरे वर्ष के लेखे-जोखे के बारे में जानकारी दी। सहायक राज्य संघ आयुक्त A.S.O.C(S) मान महेंद्र सिंह भाटी, सहायक राज्य संघ आयुक्त A.S.O.C(G) सुयश लोढ़ा एवं सहा. जिला कमी. (गाइड) अनीता दोचानिया मेडम ने स्काउट / गाइड का एवं स्काउट/गाइड के प्रगतिशील प्रशिक्षण के बारे में बताया और सभी सम्भागियों को अपने विद्यालय में स्काउटिंग प्रारम्भ करने एवं रिकार्ड संधारण के बारे में बताकर हर सम्भव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ड़ॉ विनोद चौधरी, संजय चौधरी, कृष्ण सिंह शेखावत, विपिन कुमार जोशी, घनश्याम गौड़, ओमप्रकश, ऋतू देवी, सुरेश कुमार, रामकृष्ण, विजेंद्र, मनीष सारण, महेंद्र सिंह, लाधू सिंह, महेंद्र सिंह, आभा कुमारी, सीता शर्मा, गिरिधारी लाल, रेंजर महामाया शर्मा, मांगीलाल मीणा एवं लीडर ट्रेनर स्काउट्स एवं गाइड्स व सर्विस रोवर/रेंजर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण बिंदु रोहट पाली में आयोजित होने वाली 18 वी राष्ट्रीय जंबूरी रही मान महेंद्र सिंह भाटी A.S.O.C(S) ने जंबूरी के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी साथ जंबूरी को सफल बनाने में विशेष सहयोग का आग्रह किया।

  • Related Posts

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    समाचार-गढ़ 26 सितंबर, 2026। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा शुक्रवार, 25 सितंबर को खत्म हो गया। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और जिनपिंग के बीच…

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    समाचार-गढ़ 26 सितंबर, 2026। महाराष्ट्र के मालेगांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां बैल ने प्रसाद के साथ तीन तोला सोने का मंगलसूत्र निगल लिया। घटना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    US-China News: जिनपिंग से मिले ट्रंप, ईरान पर रखी बड़ी शर्त… ताइवान को लेकर भी साफ किया रुख

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    बैल ने निगल लिया तीन तोला सोने का मंगलसूत्र, एक्स-रे से चला पता, सर्जरी कर निकाला गया

    हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

    हिंसा के बीच बड़ा फैसला, 13 थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरा राज्य 6 महीने के लिए ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

    Rajasthan Panchayat Election 2026: नितिन नबीन का BJP नेताओं को सख्त संदेश, टिकट की सिफारिश पर बोले- बगावत हुई तो जिम्मेदारी भी आपकी

    UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’

    UN में Jaishankar का पाकिस्तानी पत्रकार को जवाब, बोले- ‘एक आतंकवादी देश मुझसे ये सवाल पूछ रहा है’

    9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ

    9 से 25 सितंबर तक चला राजस्थान का निकाय चुनावी दौर, 309 निकायों में 10,245 वार्डों की तस्वीर हुई साफ
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights