Nature Nature

आधार नामांकन एवं अपडेशन के खुलेंगे 69 नए सेंटर, श्रीडूंगरगढ़ में ये है स्थान

Nature

समाचार गढ़, 2 दिसम्बर 2024 बीकानेर। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आधार नामांकन एवं अपडेशन के 69 नए सेंटर स्थापित किए जाएंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) और जिला स्तरीय समिति (आधार) के अध्यक्ष डॉ. दुलीचंद मीना ने बताया कि इन केंद्रों पर आधार नामांकन एवं अपडेशन कार्य करने के लिए रजिस्ट्रार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग) के अधीन नामांकन एजेंसी (राजकॉम इन्फो सर्विसेज लि.) द्वारा ऑपरेटर को यूआईडीएआई नई दिल्ली से आधार (पंजीकरण एवं अपडेट) विनियम 2016 अनुसार कार्य हेतु आईडी/क्रिडेंशियल जारी कराया जाना भी प्रस्तावित है। जो पात्र व्यक्ति नामांकन ऑपरेटर के रूप में यूआईडीएआई, नई दिल्ली एवं सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, राजस्थान द्वारा निर्धारित निर्बन्धनों एवं शर्ताें अनुसार कार्य करने का इच्छुक है, वह अपना आवेदन ऑनलाईन स्वयं की एसएसओ आईडी से जीटूसी में राज आधार पोर्टल के माध्यम से 4 से 17 दिसम्बर तक कर सकता है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों को चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा तथा त्रुटिपूर्ण आवेदनों को निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदनों का अंतिम चयन जिला स्तरीय समिति करेगी। इनके ऑफलाईन आवेदन-पत्र विभाग के किसी भी कार्यालय में जमा नहीं होंगे। आधार केन्द्र के लिए फाइल यूआईडीएआई नई दिल्ली से एक्टिव होने के 15 दिनों में आधार ऑपरेटर्स को 50 हजार रुपए पेनल्टी सिक्योरिटी राशि पोर्टल के माध्यम से राजकॉम्प, जयपुर के बैंक अकाउण्ट में जमा करनी होगी। पात्रता, अन्य शर्तें एवं आधार केन्द्रों के लिए चिन्हित सरकारी परिसरों की सूचना जिले की वेबसाईट www.bikaner.rajasthan.gov.in तथा www.aadhaar.rajasthan.gov.in पर देखी जा सकती है।

आधार सेन्टर स्थापित किए जाने हेतु अनकवर्ड ग्राम पंचायत/कार्यालय
उन्होंने बताया कि साईसर, बंधाला, कवलीसर, सीलवा, देसलसर, कुदसूं, पांचू, रासीसर, सारुंडा, जेगला, नोखा, जैसलसर, बिलनियासर, गजरुपदेसर, बैरासर, मोरखाना, उड़सर, मसूरी, जैसलसर, रीडी, जालबसर, गुंसाईसर, छत्तरगढ़, खारबारा, हनुमाननगर, डेली तलाई, पूगल, सूंई, मकड़ासर, शेखसर, भाणेका गांव, चानी, गड़ियाला, गिरिराजसर, गुडा, खारी चारनाण, कोलायत, हदां, खाजूवाला, 22 केवाइडी, 20 बीडी, खाजूवाला, 34 केवाईडी, दंतौर, बज्जू खालसा, नगरासर, बीकमपुर, रणजीतपुरा, बरसलपुर, जामसर, पेमासर, नापासर, गुसांईसर, डांडूसर, स्वरूपदेसर और देशनोक आदि आधार सेंटर स्थापित किए जाने के लिए अनकवर्ड ग्राम पंचायतें हैं।

बीकानेर शहर के इन क्षेत्रों में खुलेंगे केन्द्र
कार्यालय सहायक अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग, उ. वि. एवं राजस्व उपखण्ड- षष्ठम्, बीकानेर, कार्यालय सहायक अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग उ. वि. एवं राजस्व उपखण्ड- पंचम्, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग पंचायत समिति बीकानेर, अधीक्षक राजकीय सम्प्रेषण एवं किषोर गृह बाल अधिकारिता विभाग, संयुक्त निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग श्रीगंगानगर रोड, कार्यालय सहायक अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग उ. वि. एवं राजस्व उपखण्ड- द्वितीय, नगर विकास न्यास, संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं जैल वेल, नगर निगम दक्षिण कार्यालय तथा कार्यालय मुख्य अभियंता इगानप, श्रीगंगानगर रोड में नए केन्द्र खोल जाएंगे।

  • Related Posts

    तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोना और 238 कैरेट हीरे दान, 208 करोड़ की भेंट देने वाले वर्धमान जैन कौन?

    समाचार गढ़ 27 नवंबर 2026। मंदिरों में श्रद्धालु अपनी आस्था के अनुसार दान करते हैं। कोई नकदी चढ़ाता है तो कोई सोना-चांदी। लेकिन दक्षिण भारत के प्रसिद्ध तिरुमला तिरुपति मंदिर…

    419 प्रधानों के चुनाव में आज किसका चलेगा दांव? कांग्रेस के बहुमत पर भाजपा की नजर

    समाचार गढ़ 27 नवंबर 2026। राजस्थान में जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख चुनाव के बाद अब पंचायत समिति प्रधानों के चुनाव पर सबकी नजरें टिकी हैं। प्रदेश के 37…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोना और 238 कैरेट हीरे दान, 208 करोड़ की भेंट देने वाले वर्धमान जैन कौन?

    तिरुपति मंदिर में 121 किलो सोना और 238 कैरेट हीरे दान, 208 करोड़ की भेंट देने वाले वर्धमान जैन कौन?

    419 प्रधानों के चुनाव में आज किसका चलेगा दांव? कांग्रेस के बहुमत पर भाजपा की नजर

    419 प्रधानों के चुनाव में आज किसका चलेगा दांव? कांग्रेस के बहुमत पर भाजपा की नजर

    जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का नया नेटवर्क? पाकिस्तान में बैठे 35 आतंकियों को लेकर DGP का बड़ा खुलासा

    जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का नया नेटवर्क? पाकिस्तान में बैठे 35 आतंकियों को लेकर DGP का बड़ा खुलासा

    Gemini से मजाक करना यूजर को पड़ा भारी! KFC के सवाल पर AI ने दी ऐसी धमकी

    Gemini से मजाक करना यूजर को पड़ा भारी! KFC के सवाल पर AI ने दी ऐसी धमकी

    राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका चला जादू? कहीं गहलोत-पायलट का दबदबा, तो कहीं वसुंधरा-राठौड़ की रणनीति ने पलटा खेल

    राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव में किसका चला जादू? कहीं गहलोत-पायलट का दबदबा, तो कहीं वसुंधरा-राठौड़ की रणनीति ने पलटा खेल

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता

    भारत का नया ‘सुपर कॉरिडोर’! चिकन नेक पर निर्भरता होगी कम, म्यांमार के रास्ते खुलेगा पूर्वोत्तर का नया रास्ता
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights