Nature Nature

घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के 16वर्ष पुराने मामले में सुनाई सजा, 6आरोपियों को 7वर्ष के कारावास और 15हजार के अर्थदण्ड से किया दण्डित

Nature

समाचार गढ़, 2 दिसम्बर 2024, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के अतिरिक्त सेशन न्यायालय द्वारा 16वर्ष पुराने एक मारपीट के मामले में सभी पहलुओं पर गौर करते हुए आरोपियों को 7वर्ष की कैद और 15000रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। राज्य की ओर से अपर लोक अभियोजक गोपीराम जानू ने बताया कि 11मार्च 2009 को मोमासर बास निवासी रघुवीरसिंह ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके और परिवार की महिलाओं के साथ रात्रि में घर में घुसकर मोमासर बास के ही आरोपी भंवरसिंह, समुद्रसिंह, उम्मेदसिंह, हनुमानसिंह, पृथ्वीसिंह और नोसरिया निवासी तेजपालसिंह ने जानलेवा हमला किया और महिलाओं के पहने हुए आभूषण भी तोड़कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच की। राज्य की ओर से पैरवी करते हुए अपर लोक अभियोजक गोपीराम जानूं ने 14 गवाहों के बयान लेखबद्ध करवाए, 42 दस्तावेज प्रदर्शित करवाए एवं 9 साक्ष्य सबूत न्यायालय में पेश किए। पीठासीन अधिकारी जयपाल ज्याणी ने सभी पहलुओं, साक्ष्यों और अपराध की गंभीरता को देखते हुए प्रत्येक आरोपी को विभिन्न धाराओं में 7साल का कारावास और 15 हजार रुपये का अर्थदण्ड की सजा सुनाई।

  • Related Posts

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    समाचार गढ़ 6 नवंबर 2026। दिवाली के माहौल के बीच बीकानेर में चाकूबाजी की एक गंभीर घटना सामने आई है। कोटगेट थाना क्षेत्र में मुख्य डाकघर के पास पुरानी रंजिश…

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    समाचार गढ़ 6 नवंबर 2026। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस ने अपनी वीटो ताकत का इस्तेमाल कर अमेरिका के एक अहम प्रस्ताव को रोक दिया। मामला उत्तरी अफ्रीका के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    बीकानेर में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, मुख्य डाकघर के पास चाकूबाजी में युवक की मौत

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    रूस के एक वीटो से अमेरिका का बड़ा प्रस्ताव फेल, 35 साल पुराना UN मिशन भी खत्म; पश्चिमी सहारा में बढ़ा संकट

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    पाकिस्तान बॉर्डर पर ट्रेन उड़ाने की साजिश? ट्रैक पर धमाके से मचा हड़कंप!

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    राजस्थान में दर्दनाक हादसा: सड़क निर्माण के दौरान मशीन में दौड़ा करंट, 8 मजदूरों की मौत; कई झुलसे

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    अब समंदर में भारत का होगा दबदबा! 8 नए युद्धपोतों से चीन-पाकिस्तान को मिलेगी सीधी चुनौती

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव

    होर्मुज में दो तेल टैंकरों में धमाके का दावा, पाकिस्तान जा रहे LNG जहाज पर हमले से बढ़ा तनाव
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights