Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के 7 विद्यालय उच्च प्राथमिक से सीधे उच्च माध्यमिक में हुए क्रमोन्नत, ग्रामीणों ने जताया विधायक का आभार

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारीलाल महिया की डिजायर पर राज्य सरकार द्वारा विभिन्न विभागों की वर्षों से लंबित मांगों को पूरा किया जा रहा है। आज राज्य सरकार द्वारा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के 3 विद्यालयों को प्राथमिक स्तर से उच्च प्राथमिक स्तर में क्रमोन्नत किया गया था। रविवार देर शाम आई शिक्षा विभाग की सूची में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के 7 गांवों के विद्यालयों को उच्च प्राथमिक स्तर से सीधे ही उच्च माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत किया गया है। जिससे यहां के हजारों बच्चों को अपने ही गांव में उच्च माध्यमिक स्तर की शिक्षा प्राप्त हो सकेंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए विधायक महिया ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सोनियासर शिवदानसिंह, उत्तमामदेसर, कुनपालसर, जैतासर, कीतासर बिदावतान, कल्याणसर पुराना व इंदपालसर गुसांईसर के उच्च प्राथमिक विद्यालयों को सीधे ही उच्च माध्यमिक स्तर पर राज्य सरकार से क्रमोन्नत करवाया गया है। इन विद्यालयों को सत्र 2022-23 सत्र से ही संचालित किया जाएगा। इन विद्यालयों की क्रमोन्नति पर समस्त ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने खुशी जताकर क्षेत्रीय विधायक का आभार व्यक्त किया है। वहीं, इन विद्यालयों को सीधे ही उच्च माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत करने पर विधायक महिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला का आभार व्यक्त किया है।

  • Related Posts

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    समाचार गढ़ 22 अक्टूबर 2026। भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया जा रहा है। फ्रांस में बने राफेल-Marine यानी राफेल-M लड़ाकू विमानों के परीक्षण…

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    समाचार गढ़ 22 अक्टूबर 2026। रूस और अमेरिका के बीच ऊर्जा कारोबार को लेकर एक ऐसा समझौता हुआ है, जिसने अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। यूक्रेन के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    INS विक्रांत पर गरजेगा राफेल-M! गोवा में फाइनल ट्रायल से बढ़ेगी नौसेना की ताकत

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    Russia-US Deal: प्रतिबंधों के बीच अमेरिका पहुंचेगा रूसी डीजल! ट्रंप-पुतिन की डील से यूक्रेन क्यों नाराज?

    जिन गांवों में दिन में भी था नक्सलियों का डर, वहां अब रात में बन रहे आयुष्मान कार्ड

    जिन गांवों में दिन में भी था नक्सलियों का डर, वहां अब रात में बन रहे आयुष्मान कार्ड

    Meta Fine: फेसबुक-इंस्टा की पैरेंट कंपनी पर ₹2.2 लाख करोड़ का जुर्माना, डेटा से जुड़े किस केस में फंसी META?

    Meta Fine: फेसबुक-इंस्टा की पैरेंट कंपनी पर ₹2.2 लाख करोड़ का जुर्माना, डेटा से जुड़े किस केस में फंसी META?

    Airport Privatisation: वाराणसी-अमृतसर समेत 11 एयरपोर्ट होंगे निजी हाथों में, मोनोपॉली रोकने के लिए सरकार का बड़ा प्लान!

    Airport Privatisation: वाराणसी-अमृतसर समेत 11 एयरपोर्ट होंगे निजी हाथों में, मोनोपॉली रोकने के लिए सरकार का बड़ा प्लान!

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को “शक्तिशाली राष्ट्र” बताया, विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights