Nature Nature

निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी: 82 हजार लोगों को बनाया शिकार, SOG ने गिरोह के सहयोगी को दबोचा

Nature

समाचार गढ़ 12 मार्च 2026। राजस्थान में निवेश के नाम पर बड़े स्तर पर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एडीजी विशाल बंसल के अनुसार इस मामले में गिरोह के सहयोगी सुरेश सैनी (34) निवासी भोपालगढ़, जोधपुर को पकड़ा गया है। सुरेश का भोपालगढ़ में जेसीबी रिपेयर का वर्कशॉप है और स्थानीय स्तर पर उसकी अच्छी पहचान होने के कारण वह ग्रामीणों को झांसे में लेने में सफल रहा। वह पिछले तीन महीने से फरार चल रहा था, जिसे एसओजी टीम ने बुधवार रात जोधपुर में दबिश देकर गिरफ्तार किया।

जांच में सामने आया कि गिरोह ने सोशल मीडिया के जरिए क्रिप्टो करेंसी और आकर्षक निवेश योजनाओं का झांसा देकर करीब 82 हजार लोगों को अपने जाल में फंसाया। इस गिरोह का मुख्य आरोपी बंशीलाल उर्फ प्रिंस सैनी है, जिसने सॉफ्टवेयर डेवलपर रजनीश कुमार की मदद से ठगी के लिए एक वेबसाइट तैयार करवाई। इसमें 250 रुपए में आईडी बनाकर लोगों को जोड़ा गया और उनसे मोटे मुनाफे का लालच देकर करीब 2 करोड़ रुपए वसूले गए। बाद में आरोपी ने हार्वेस्ट एआई टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी बनाकर खुद को निदेशक और अपनी मंगेतर ममता सैनी को सह-निदेशक बनाया। कंपनी के जरिए ‘एसवीटी कॉइन’ नाम की डिजिटल करेंसी लॉन्च करने और उसे क्रिप्टो एक्सचेंज पर लिस्ट कराने का झूठा प्रचार किया गया।

लोगों को निवेश के लिए आकर्षित करने के लिए कई इनामी योजनाएं भी चलाई गईं। इनमें 5.90 लाख रुपए में स्कॉर्पियो और 12 लाख रुपए में फॉर्च्युनर कार देने जैसे लुभावने ऑफर फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रचारित किए गए। जांच में पता चला कि लोगों से डिजिटल करेंसी में निवेश के नाम पर 2360 रुपए प्रति आईडी के हिसाब से सैकड़ों ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 4 करोड़ 92 लाख रुपए ऑनलाइन जमा कराए गए।

इसके अलावा 40 लोगों से लिखित इकरारनामे के जरिए कंपनी में निवेश करवाया गया और अक्टूबर 2025 में भोपालगढ़ में ‘डबल सेंचुरी रिवार्ड सेरेमनी’ नाम से कार्यक्रम आयोजित कर 250 स्कॉर्पियो गाड़ियां देने की घोषणा की गई। इस कार्यक्रम के जरिए 251 लोगों से करीब 15 करोड़ रुपए की ठगी की गई।

जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी सुरेश सैनी ने भी ग्रामीण इलाकों में 6 लाख रुपए में स्कॉर्पियो दिलाने का लालच देकर 56 लोगों से करीब 3.5 करोड़ रुपए जुटाए। उसने कंपनी में 1173 आईडी के जरिए करीब 28 लाख रुपए निवेश करवाए और इसके बदले कमीशन के रूप में अपने भाई के नाम एक स्कॉर्पियो गाड़ी हासिल की, जिसे एसओजी ने जब्त कर लिया है। मामले में मुख्य आरोपी प्रिंस सैनी, ममता भाटी और दिनेश बागड़ी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और एसओजी अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

  • Related Posts

    मार्च में ही तेज गर्मी का असर, कई शहरों में तापमान सामान्य से 5–7 डिग्री ज्यादा

    समाचार गढ़ 12 मार्च 2026। राजस्थान में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के कई शहरों में तापमान सामान्य से 5…

    राजस्थान विधानसभा की सीटें बढ़कर हो सकती हैं 270, परिसीमन के बाद बदल सकता है प्रदेश का सियासी गणित

    समाचार गढ़ 12 मार्च 2026, जयपुर। राजस्थान में आगामी जनगणना के बाद होने वाले परिसीमन के चलते विधानसभा सीटों की संख्या में बड़ा इजाफा हो सकता है। विधानसभा स्पीकर वासुदेव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मार्च में ही तेज गर्मी का असर, कई शहरों में तापमान सामान्य से 5–7 डिग्री ज्यादा

    मार्च में ही तेज गर्मी का असर, कई शहरों में तापमान सामान्य से 5–7 डिग्री ज्यादा

    निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी: 82 हजार लोगों को बनाया शिकार, SOG ने गिरोह के सहयोगी को दबोचा

    निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी: 82 हजार लोगों को बनाया शिकार, SOG ने गिरोह के सहयोगी को दबोचा

    राजस्थान विधानसभा की सीटें बढ़कर हो सकती हैं 270, परिसीमन के बाद बदल सकता है प्रदेश का सियासी गणित

    राजस्थान विधानसभा की सीटें बढ़कर हो सकती हैं 270, परिसीमन के बाद बदल सकता है प्रदेश का सियासी गणित

    अमेरिका-ईरान जंग का 13वां दिन: ट्रम्प बोले– अमेरिका जीत की स्थिति में, युद्ध पर अब तक ₹1 लाख करोड़ खर्च

    अमेरिका-ईरान जंग का 13वां दिन:  ट्रम्प बोले– अमेरिका जीत की स्थिति में, युद्ध पर अब तक ₹1 लाख करोड़ खर्च

    सरदारशहर में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप-बाइक टक्कर में दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

    सरदारशहर में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप-बाइक टक्कर में दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

    LPG आपूर्ति को लेकर पुलिस रही अलर्ट मोड पर, बढ़ते तनाव के बीच गैस कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कदम

    LPG आपूर्ति को लेकर पुलिस रही अलर्ट मोड पर, बढ़ते तनाव के बीच गैस कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कदम
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights