Nature Nature

अमेरिका-ईरान जंग का 13वां दिन: ट्रम्प बोले– अमेरिका जीत की स्थिति में, युद्ध पर अब तक ₹1 लाख करोड़ खर्च

Nature

समाचार गढ़ 12 मार्च 2026। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का आज 13वां दिन है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि इस संघर्ष में अमेरिका बढ़त बना चुका है, हालांकि मिशन पूरा होने तक सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी।

केंटकी राज्य में एक रैली को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा कि युद्ध के पहले ही घंटे में साफ हो गया था कि अमेरिका आगे है और अमेरिकी सेना ने ईरान की सैन्य ताकत को काफी हद तक कमजोर कर दिया है।

इधर अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने संसद को जानकारी देते हुए बताया कि युद्ध के शुरुआती छह दिनों में ही अमेरिका करीब 11.3 अरब डॉलर (लगभग 1 लाख करोड़ रुपए) खर्च कर चुका है। इसमें से करीब 5 अरब डॉलर (लगभग 45 हजार करोड़ रुपए) हथियार और गोला-बारूद पर खर्च किए गए हैं।

वहीं ईरान के राष्ट्रपति मसूज पजशकियान ने युद्ध समाप्त करने के लिए तीन शर्तें रखी हैं। उन्होंने कहा कि जंग तभी खत्म हो सकती है जब ईरान के कानूनी अधिकारों को मान्यता दी जाए, युद्ध में हुए नुकसान की भरपाई की जाए और भविष्य में हमला न होने की अंतरराष्ट्रीय गारंटी दी जाए।

इस बीच ईरान की ओर से किए गए एक हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत की खबर भी सामने आई है। यह हमला इराक के समुद्री इलाके में एक तेल टैंकर पर किया गया। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक ‘सेफसी विष्णु’ नाम के तेल टैंकर पर खोर अल जुबैर बंदरगाह के पास आत्मघाती नाव से हमला किया गया। जहाज पर मौजूद 27 अन्य लोगों को सुरक्षित बचाकर बसरा शहर पहुंचाया गया है, जबकि मृत भारतीय नागरिक की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

उधर भारत में भी गैस सप्लाई को लेकर परेशानियां सामने आ रही हैं। भोपाल निवासी आदित्य ने 6 मार्च को IVRS कॉल के जरिए LPG सिलेंडर बुक किया था, लेकिन तीन दिन बाद भी डिलीवरी नहीं हुई। दोबारा कॉल करने पर नंबर इनवैलिड बताने लगा। जब वे गैस एजेंसी पहुंचे तो वहां भी कई उपभोक्ता गैस बुकिंग और देरी से डिलीवरी को लेकर शिकायत करते नजर आए।

  • Related Posts

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है। चुनाव से काफी पहले ही अलग-अलग दल अपनी…

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    समाचार-गढ़ 22 सितंबर, 2026। उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने अपने परिवार को गुमराह करने के लिए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी ने खोला बड़ा पत्ता, बोले- ‘अकेले BJP को नहीं रोक सकते’, विपक्षी दलों को दिया ऑफर

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    नदी किनारे बनाया आत्महत्या का वीडियो, मोबाइल फेंका और बाइक छोड़ी… पुलिस तलाशती रही, होटल में मिला युवक

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    तीर्थ यात्रा पर निकले बुजुर्ग गलती से पहुंचे बिहार, 19 साल के युवक ने AI से ढूंढ निकाला गांव और परिवार

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    BRICS Export: भारत के लिए खुला बड़ा बाजार? 5 महीने में ऐसा क्या हुआ कि चीन को निर्यात 39% उछल गया

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Yudh Abhyas 2026: महाजन रेंज में गरजी M777 तोप, भारत-अमेरिका के जवानों ने दिखाया आर्टिलरी दम

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

    Russia Ukraine War: यूक्रेन ने रूस पर बरसाए 1,000 से ज्यादा ड्रोन, मॉस्को पर अब तक का सबसे बड़ा हमला
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights