Nature Nature

राजस्थान विधानसभा की सीटें बढ़कर हो सकती हैं 270, परिसीमन के बाद बदल सकता है प्रदेश का सियासी गणित

Nature

समाचार गढ़ 12 मार्च 2026, जयपुर। राजस्थान में आगामी जनगणना के बाद होने वाले परिसीमन के चलते विधानसभा सीटों की संख्या में बड़ा इजाफा हो सकता है। विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी ने संकेत दिए हैं कि मौजूदा 200 सीटों में करीब 70 नई सीटें जुड़ सकती हैं, जिससे कुल संख्या बढ़कर लगभग 270 हो सकती है। उन्होंने कहा कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विधानसभा में करीब 280 विधायकों के बैठने की क्षमता वाला नया हॉल तैयार करने की योजना है, जिसका ढांचा पहले से तैयार है।

देवनानी ने यह बात जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही, जहां उनकी किताब का विमोचन और अध्यक्ष के रूप में दो साल के कार्यकाल को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि विधानसभा में अभी 200 विधायकों के बैठने की व्यवस्था है, लेकिन परिसीमन के बाद सीटें बढ़ने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। फिलहाल सदन में युवा संसद और छात्र संसद जैसे कई कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र और अतिथि आते हैं।

इसी बीच विधानसभा में संसद की तर्ज पर सेंट्रल हॉल बनाने की भी योजना है। इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने करीब 14 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। प्रस्तावित सेंट्रल हॉल में सभी दलों के विधायक एक साथ बैठकर चर्चा कर सकेंगे और वहां चाय-नाश्ते व भोजन की व्यवस्था भी रहेगी।

दरअसल, राजस्थान में विधानसभा सीटों की संख्या में आखिरी बड़ा बदलाव 1977 में हुआ था, जब सीटें बढ़कर 200 हो गई थीं। उससे पहले 1952 के पहले विधानसभा चुनाव में 160 सीटें थीं, 1957 में यह बढ़कर 167 और 1967 में 184 हो गई थीं। लंबे समय से सीटों में बदलाव नहीं होने के कारण अब परिसीमन के बाद प्रदेश की राजनीतिक तस्वीर में बड़ा बदलाव संभव माना जा रहा है।

परिसीमन की प्रक्रिया शुरू होने पर परिसीमन आयोग गठित किया जाएगा, जिसकी सिफारिशों के आधार पर नए विधानसभा क्षेत्र बनाए जा सकते हैं, कुछ पुराने क्षेत्रों की सीमाएं बदल सकती हैं और कई सीटों का आरक्षण भी तय किया जाएगा। इससे प्रदेश में नई राजनीतिक संभावनाएं बनेंगी और कई नए नेताओं को विधानसभा तक पहुंचने का मौका मिल सकता है।

  • Related Posts

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    समाचार-गढ़ 12 अक्टूबर, 2026। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ग्वादर के तटीय इलाके में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड की दो नावों पर हमले की खबर सामने आई है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी…

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों को हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा मिला है। पुलिस के मुताबिक, बोमाई थाना क्षेत्र के मुकाम चेरहार के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights