Nature Nature

सरदारशहर में दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप-बाइक टक्कर में दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

Nature

समाचार गढ़ 12 मार्च 2026। चूरू जिले के सरदारशहर क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। गांव बरजांगसर में एक शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब पिकअप और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना जैतसीसर और बरजांगसर के बीच हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायल युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए रेफर किया गया है।

मृतकों की पहचान बरजांगसर निवासी देवेन्द्र पारीक और सरदारशहर के वार्ड 23 निवासी कार्तिक शर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतकों में से एक युवक के घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियों को गहरे शोक में बदल दिया।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    समाचार-गढ़ 12 अक्टूबर, 2026। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ग्वादर के तटीय इलाके में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड की दो नावों पर हमले की खबर सामने आई है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी…

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    समाचार-गढ़ 11 अक्टूबर, 2026। जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों को हथियारों और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा मिला है। पुलिस के मुताबिक, बोमाई थाना क्षेत्र के मुकाम चेरहार के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Pakistan News: ग्वादर में कोस्ट गार्ड की 2 नावों पर हमला, 13 जवानों की मौत का दावा; BLA की नई समुद्री यूनिट का नाम आया सामने

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    Kashmir News: सोपोर के जंगल में गुफा से मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    America Fish Rain: जब अमेरिका में आसमान से गिरने लगीं मछलियां, लोगों के सिर पर भी बरसीं; क्या थी वजह?

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    Nepal Flood: बूढ़ी गंडकी नदी में तबाही, 6 पुल और 35 से ज्यादा घर बहे; 10 लोग लापता

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    CJP Protest: मेट्रो बंदी और हिरासत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, अनुच्छेद 358 के जरिए उठे नागरिक अधिकारों पर सवाल

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की

    Delhi News: CJP के प्रदर्शन से बाजारों में सन्नाटा, 2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने का दावा; CTI ने दिवाली तक प्रदर्शन रोकने की अपील की
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights