Nature Nature

85 शिविरार्थियों ने लिया सामूहिक संस्कारमयी प्रशिक्षण — श्री क्षत्रिय युवक संघ का शिविर संपन्न

Nature

समाचार गढ़,  18 अक्टूबर। श्री क्षत्रिय युवक संघ द्वारा आयोजित सात दिवसीय शिविर में झंझेऊ सहित विभिन्न स्थानों के 85 शिविरार्थियों ने सामूहिक संस्कारमयी कार्यप्रणाली पर आधारित प्रशिक्षण प्राप्त किया।

शिविर संचालन संघ के केंद्रीय कार्यकारी गजेन्द्र सिंह आऊ ने विदाई संदेश में कहा कि शिविर के दौरान अभ्यास के माध्यम से हमने गीतानुसार क्षत्रियोचित जीवन जीने का व्यावहारिक अनुभव किया है। उन्होंने कहा कि हमें अपने भीतर सद्गुणों का विकास और दुर्गुणों का विनाश करना है। संघ पिछले लगभग 80 वर्षों से समाज में सामूहिक संस्कारमयी कर्मप्रणाली के माध्यम से युवक-युवतियों में संस्कार निर्माण का कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक महापुरुषों का जीवन हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। हमने यहां समय का त्याग किया है और यह त्याग भाव हमें पूर्वजों की परंपरा से मिला है। संघ द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने के लिए शारीरिक बल के साथ ईष्ट बल व मनोबल को भी सुदृढ़ रखना आवश्यक है। व्यक्तिगत हितों को समाजहित में बदलना ही सच्चा संघकार्य है।

गजेन्द्र सिंह आऊ ने कहा कि जागरूकता ही व्यक्तिगत कमियों को दूर करने का माध्यम है। हमें अपने कर्तव्यों और उत्तरदायित्वों का ध्येयनिष्ठा से पालन करना है। संघ की शिक्षा को व्यवहार में लाना ही सच्ची साधना है, इसलिए शाखाओं और शिविरों से निरंतर जुड़े रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर पुनः आयोजित होंगे, इसलिए पुनः स्वागत के लिए सदैव तैयार रहें। माननीय संघप्रमुख श्री की ओर से शिविरार्थियों को विदाई दी गई।

शिविर में झंझेऊ, पुन्दलसर, लखासर, धर्मास, मिंगसरिया, नोखागांव, श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, पेथड़ासर, कोलासर, धूपालिया, हिसार (हरियाणा), चूरू के पायली, नूंवा, गौरीसर, जयपुर, सीकर, जैसलमेर, नागौर सहित अनेक स्थानों के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। बीकानेर संभाग प्रमुख रेवंतसिंह जाखासर अपने सहयोगियों सहित शिविर में उपस्थित रहे।
शिविर की संपूर्ण आयोजन व्यवस्था झंझेऊ ग्रामवासियों के सहयोग से की गई।

शिविर के दौरान 17 अक्टूबर को द्वितीय संघप्रमुख श्रद्धेय श्री आयुवान सिंह हुडील जयंती मनाई गई। इस अवसर पर केंद्रीय कार्यकारी गजेन्द्र सिंह आऊ ने उनके जीवन परिचय और समाज-सेवा में योगदान पर प्रकाश डाला तथा कहा कि वे सदैव संघ के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

Related Posts

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights