Nature Nature

9 दिवसीय निःशुल्क बाल योग समर कैंप, योग आत्मिक शक्तियों के शुद्धिकरण का माध्यम – उमा मित्तल उपखण्ड अधिकारी

Nature

9 दिवसीय निःशुल्क बाल योग समर कैंप का उत्साह के साथ समापन, योग आत्मिक शक्तियों के शुद्धिकरण का माध्यम – उमा मित्तल उपखण्ड अधिकारी श्रीडूंगरगढ़

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़, 22 जून 2025। महापुरुष समारोह समिति श्रीडूंगरगढ़ के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन छुटियों में बच्चों हेतु आयोजित 9 दिवसीय बाल योग समर कैम्प का समापन समारोह बाहेती भवन आडसर बास श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित किया गया । समारोह में मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल, विशिष्ट अतिथि डॉ. एस. के. बिहाणी, संस्थाअध्यक्ष श्रीगोपाल राठी एवं शिविर संयोजक ललित बाहेती मंचस्थ रहे । अतिथियों द्वारा मां भारती के द्विप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ समापन समारोह का सुभारम्भ हुआ । इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि योग आत्मिक शक्तियों के शुद्धिकरण का माध्यम है । योग द्वारा आध्यात्मिक, शारीरिक एवं मानसिक शक्तियों को मजबूत किया जा सकता है । विशिष्ट अतिथि डॉ एस के बिहाणी ने बच्चों के लिए इस प्रकार की गतिविधियां आयोजित करने के लिए संस्था का आभार प्रकट करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए नियमित योग आवश्यक है, इससे कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है । योगाचार्य ओमप्रकाश कालवा ने 9 दिवसीय योग शिविर की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए योग की महत्ता पर प्रकाश डाला । संस्था अध्यक्ष श्रीगोपाल राठी ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संस्था बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु सतत प्रयासरत है । संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने संस्था द्वारा संचालित रचनात्मक एवं जनहितकारी गतिविधियों से अवगत कराया । संस्था सदस्य विजयराज सेवग ने स्वागत उदबोधन में सभी का आभार प्रकट किया । समापन समारोह में 9 दिवसीय योग शिविर में भागीदारी करने वाले योग प्रशिक्षक योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा, योगाचार्य राकेश कुमार परिहार, योगाचार्य दामोदर प्रसाद बोहरा, योगाचार्य मनिष कुमार धामा, सोशल मीडिया पर मशहूर राजस्थानी छोटा टार्जन योगानंद कालवा, बाल योगी योगिता कालवा एवं बाल योगी बच्चों को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया । इस अवसर पर तुलसीराम चोरड़िया, मांगीलाल राठी, निर्मल कुमार पुगलिया, देवकीनंदन छंगाणी, विजय महर्षि, संजय करवा, पटवारी हरिराम सारण, गोपाल तापड़िया, हेमा सिखवाल, गोरजा देवी सोनी, सुभाष नाइ, मनोज तापड़िया, राकेश कुमार सोनी, सुरेश कुमार भादानी, ओमप्रकाश सारस्वत आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    समाचार गढ़ | 10 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव लिखमादेसर में पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी परिवार द्वारा आयोजित श्रीराम कथा में शुक्रवार को भावनाओं से ओत-प्रोत और प्रेरणादायक प्रसंग…

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    समाचार गढ़ 9 अप्रैल 2026। बीकानेर जिला कलक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को सेरूणा, जोधासर और श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय जनसुनवाई…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    भाव-विभोर हुआ लिखमादेसर, श्रीराम कथा में सती चरित्र और शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    पहली बार पहुंचने पर हुआ स्वागत, जनसुनवाई में सुनी जनसमस्याएं

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, डिलाइट स्पा से चार गिरफ्तार

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, 1 लोग हुए घायल

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बीकानेर दौरे की तैयारियां, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा

    सीजफायर के कुछ घंटों बाद ईरान पर हमला, लवन आइलैंड रिफाइनरी में लगी आग; कुवैत ने 28 ड्रोन मार गिराने का किया दावा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights