Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ थाने में चोरी, लूट, दहेज, दुष्कर्म के मामले दर्ज, पढ़े एक क्लिक में।

Nature

खेत में चोरी का मामला, भाईयों सहित बेटों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज

समाचार-गढ़, 11 मई 2023। उदरासर निवासी 50 वर्षीय रतनाराम पुत्र जोराराम जाट ने उसी गांव के लोगों पर खेत से तार पट्टी चोरी करने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है। रतना राम ने बताया कि गांव के परमाराम व हजारीराम पुत्र निराणाराम व दोनों के बेटे सुभाष व मुखराम, अशोक के साथ दो अन्य व्यक्तियों ने 9 मई की रात करीब डेढ़ बजे जब मैं अपने घर सो रहा था। तो मुझे सूचना मिली की आरोपी मेरे खेत से की पट्टियां उखाड़ कर चोरी कर रहे है। मैं अपने बेटे के साथ खेत पहुंचा तो आरोपी ट्रेक्टर ट्रोली लेकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

दहेज सहित मानसिक, शारीरिक प्रताड़ना का आरोप, मामला दर्ज

समाचार-गढ़, 11 मई 2023। ऊपनी की बेटी ने लाखनसर निवासी अपने पति सहित परिवार के खिलाफ दहेज सहित मानसिक, शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। सरोज पुत्री भंवरनाथ ने बताया कि उसके पतिसंपतनाथ, ससुर बीरबलनाथ, सास कमलादेवी, देवर ख्यालीनाथ दो लाख रूपए नगदी, मोटरसाईकिल व सोने चांदी के गहनों की मांग करने के साथ मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि 11 जुलाई 2019 में उसका विवाह हुआ उसके बाद से ससुराल वाले उससे दहेज कम देने के ताने देते हुए तंग परेशान कर रहें है। परिवादिया ने आरोपियों के ख़िलाफ़ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

15 फुलड़ों वाला सोने का हार लूटने का मामला दर्ज

समाचार-गढ़, 11 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में 15 फुलड़ों वाला सोने का हार लूटने का मामला सामने आया है। कितासर भाटियान निवासी 55 वर्षीय किसानादेवी पत्नी दानाराम नायक ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है। ये महिला 3 मई को श्रीडूंगरगढ़ के सरकारी अस्पताल से दवाई लेकर कितासर भाटियान बस स्टेशन से पैदल अपने घर की ओर लौट रही थी तभी दो युवकों ने पीछे से मोटरसाइकिल पर आकर गले से हार छीन लिया। एक युवक दूसरे का नाम गिरधारीलाल ले रहा था। यही युवक 7 मई को दोपहर 2 बजे मेरी परचुन की दुकान पर आए तो मैंने गांव पूछा तो युवक ने अपना गांव इंदपालसर हीरावतान व नाम गिरधारीलाल ब्राह्मण बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

16 वर्षीय युवती घर से गायब, पुलिस ने की दस्तयाब

समाचार-गढ़, 11 मई 2023। 16 वर्षीय युवती घर से गायब हो गई। मामला श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का है। लड़की के परिजन अपने बहन के यहां सुजानगढ़ ओढावणी लेकर गए हुए थे। पीछे से लड़की अकेली थी। परिजनों ने जब थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई तो पुलिस ने युवती को खारडा निवासी एक युवक के साथ दस्तयाब कर लिया। पिता ने युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले युवक के खिलाफ नाबालिग पुत्री का अपहरण कर नशे की गोलियां खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और जांच प्रारंभ कर दी गई है।

  • Related Posts

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights