Nature Nature

श्रीडूंगरगढ़ में नव लेखकों के प्रशिक्षण का नवाचार- प्रथम बार

Nature

श्रीडूंगरगढ़ में नव लेखकों के प्रशिक्षण का नवाचार- प्रथम बार

समाचार-गढ़, 23 मई 2023। नवलेखन के क्षेत्र में उतरने के लिए श्रीडूंगरगढ़ पुस्तकालय के सभागार में आज तीस अभ्यर्थियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। राष्ट्र भाषा हिन्दी प्रचार समिति की ओर से आयोजित इस कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए पूर्व लेखाधिकारी बजरंग शर्मा ने कहा कि लेखन में दोहरी चीज रहती है, उससे सरल कोई कार्य नहीं है तो उससे कठिन भी कोई कार्य नहीं है। यह निरंतर रुचि और अभ्यास से जुड़ा हुआ मसला है। लेखन की ऊंचाइयों की कोई सीमा नहीं है। श्रीडूंगरगढ़ के लेखकों ने अपने लेखन के बल पर राष्ट्रीय स्तर की ऊंचाइयां प्राप्त की है, इस विरासत को आगे बढाने के लिए नवलेखकों को आगे आना होगा।
इस अवसर पर उपस्थित सहभागियों ने प्रथम दिन की दो घंटे की कक्षाओं के सम्बन्ध में कहा कि उनके लिए लेखन की सभी विधाओं में कौशल प्राप्ति के लिए यह प्रशिक्षण कार्यशाला बहुत उपयोगी रहेगी। रिसोर्स पर्शन डाॅ मदन सैनी ने विद्यार्थियों को लेखन से जुड़ने के कुछ आसान से तरीके बताए। उन्होंने कहा कि यह लेखन, पत्रकारिता तथा अन्य प्रकार के लेखन प्रशिक्षण का गुंफित सा कार्यक्रम है। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार श्याम महर्षि ने कहा कि राजस्थान में यह प्रथम अवसर है जब लेखन की तात्कालिकता को समझते हुए यह प्रशिक्षण शाला शुरू की गई है। पन्द्रह दिनों में लेखन की दक्षता के मायने समझ में आएंगे। उल्लेखनीय की यह लेखन प्रशिक्षण कार्यशाला डाॅ आरती बोथरा, पूर्णानंद जोशी, राजकुमार पुगलिया तथा निर्मल कुमार बोथरा के सौजन्य से लगाई जा रही है।
कार्यशाला संयोजक डाॅ चेतन स्वामी ने कहा कि दृढ़ निश्चय के बल पर कालजयी लेखन किया जाना संभव है। लेखन में दक्ष युवा किसी भी तरह की प्रतियोगी परीक्षा को आसानी से पास कर लेता है। अब लेखन की उपादेयता दिनों दिन बढती जा रही है। इस काल में लेखन से यश और धन, दोनों की प्राप्ति संभव हो चली है। इस अवसर पर साहित्यकार श्रीभगवान सैनी, पत्रकार विजय महर्षि तथा अशोक पारीक, भंवर भोजक, तुलसीराम चौरड़िया ने अपने उद्गार व्यक्त किये। अगले 14 दिनों में प्रातः साढे नौ बजे से साढे ग्यारह बजे तक यह कार्यशाला जारी रहेगी।

  • Related Posts

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    समाचार-गढ़ 15 अक्टूबर, 2026। Supreme Court News: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ लेने से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट…

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    समाचार गढ़, जयपुर 14 अक्टूबर 2026। जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद हड़कंप मच गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। घटना की गंभीरता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    Supreme Court Reservation Verdict: धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तमिलनाडु सरकार को झटका

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    जयपुर एयरपोर्ट पर हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग, दिल्ली से NSG कमांडो टीम रवाना

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    China Gold Buying: डॉलर को चुनौती देने की तैयारी में चीन? 8 महीने में 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा, खर्च किए 15 लाख करोड़ रुपये

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    ताबूत में 8 घंटे बाद हिली 15 साल की बेटी, मां ने खोला तो जिंदा निकली; मौत की पुष्टि किसने की थी?

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    India New Economy Forum: पीएम मोदी का ‘पावर टू एम्पावर’ संदेश, बोले- भारत वैश्विक बदलाव में निभाएगा बड़ी भूमिका

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान

    25 हजार पेंसिल से बनाई मां दुर्गा की अनोखी प्रतिमा, गया के कलाकार विक्की बिंदु की कला देख रह जाएंगे हैरान
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights