Nature Nature

शब्दों को जीवन दें- श्याम महर्षि। लेखन कार्यशाला का 7वां दिन

Nature

समाचार-गढ़, 29 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ शहर के श्रीडूंगरगढ़ पुस्तकालय सभागार में विगत सात दिनों से चल रही लेखन प्रशिक्षण कार्यशाला में जिज्ञासु नव लेखकों को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार श्याम महर्षि ने कहा कि बेशक साहित्य को सीखने का कोई पाठ्यक्रम नहीं होता, पर जो निरंतर श्रेष्ठ लिखता है, उसका साहित्य एक दिन अवश्य पाठ्यक्रम में पढाया जाता है। साहित्यकार को अपना कर्म यह सोचकर करना चाहिए कि वह सब का हित कर रहा है। साहित्य की परिभाषा भी यही है। एक साहित्यकार को निरंतर अपनी भाषा परिष्कृत करते रहना चाहिए। गरिष्ठ शब्दों से परहेज नहीं करना चाहिए। शब्दकोश में पड़े पड़े शब्द मृत होने लगते हैं, साहित्यकार शब्दों का उचित प्रयोग कर उन्हें प्राणवान बनाता है।
आज कार्यशाला में नव लेखकों को 100 नए शब्दों से अर्थ सहित परिचित करवाया गया। प्रयास यह किया गया कि उनकी शब्दावली का विस्तार हो। कार्यशाला संयोजक डाॅ चेतन स्वामी ने कहा कि कितनी विडम्बना की बात है कि स्कूल महाविद्यालयों में लगभग बीस वर्ष व्यतीत करने के बावजूद विद्यार्थी दो चार हजार शब्दों से भी परिचित नहीं हो पाता है। इससे अभिव्यंजना शक्ति कौशल विहीन हो जाती है। भाषा का सुविज्ञ व्यक्ति जीवन भर खुशनुमा अभिमान में जीता है। शब्दों की दरिद्रता जीवन भर हीन बनाती है।
नव लेखक अंबिका जैन ने अपनी स्व रचित रचना प्रस्तुत की, जिसमें नारी मन के अंतर्द्वंद्व को प्रस्तुत किया गया।

  • Related Posts

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    समाचार-गढ़ 27 अगस्त, 2026। BSE मंथली एक्सपायरी के दिन भारतीय शेयर बाजार दबाव में रहा। ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत, जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता और बढ़ती तेल कीमतों के बीच सेंसेक्स और…

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    समाचार-गढ़ 27 अगस्त, 2026। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के अगले महीने भारत दौरे से पहले भारत-चीन संबंधों में हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल बीजिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    शेयर बाजार में फिर बढ़ा दबाव, निफ्टी 24,100 के नीचे बंद; 28 अगस्त को कैसी रहेगी बाजार की चाल?

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    भारत-चीन के बीच सीमा विवाद पर बनी बात? शी चिनफिंग के दौरे से पहले 8 मुद्दों पर बनी सहमति

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

    रात 12 से सुबह 6 बजे तक Instagram-Facebook पर लगेगा ब्रेक? Meta ने शुरू किया बड़ा ट्रायल

    नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

    नेपाल में लैंडस्लाइड से आई तबाही वाली बाढ़, 168 मौतें; 300 से ज्यादा भारतीय लापता, आज 21 का रेस्क्यू

    कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

    कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी का बेटा सहित चार गिरफ्तार, जयपुर में 4.30 लाख के कथित जाली नोट बरामद

    नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट

    नेपाल की बाढ़ से बिहार में बढ़ा खतरा, गंडक में 3 मीटर तक उठ सकती हैं लहरें; जानें किन जिलों में अलर्ट
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights