Nature Nature

भाजपा की जनसभा, बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ता, सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के बारे में बताया विस्तार से, हुआ सफल आयोजन

Nature

समाचार-गढ़, 20 जून 2023। श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा द्वारा केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जिलास्तरीय जनसभा का आयोजन एनएच 11 स्थित गुंसाई फार्म हाऊस में किया गया। जनसभा में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का अभिनन्दन भी किया गया। इस जनसभा में सांसद राजकुमार चाहर, लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा, अनूपगढ़ विधायक शिमला बावरी, देहात जिलाध्यक्ष जालमसिंह भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत, रामगोपाल सुथार, आयोजक भाजपा नेता किसनाराम गोदारा, वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वरलाल पारीक, कुम्भाराम सिद्ध, छैलू सिंह शेखावात, मानमल शर्मा, हेमनाथ जाखड़, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान कानून मंत्री मेघवाल ने मोदी सरकार के सफलतम 9 साल के सेवा, सुशासन व गरीबकल्याण के तहत किये गए कार्यों को विस्तार से बताया और कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाओ और भाजपा की सरकार बनाओ। इस जनसभा के पांडाल में हजारों की संख्या में भीड़ नज़र आई। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होना था, लोग उसी समय आना शुरू हो गए थे लेकिन केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल शाम 4 बजे बाद पहुंचे तब तक कार्यकर्ता वहां उनका इंतजार करते नजर आए। मेघवाल के कितने देरी से पहुंचने के बाद भी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका इंतजार करने पर कानून मंत्री ने सभी का आभार जताया।

  • Related Posts

    बीकानेर कलेक्ट्रेट को फिर मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप; सघन तलाशी जारी

    समाचार गढ़ 6 मई 2026। बीकानेर में एक बार फिर कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से बुधवार को प्रशासन में हड़कंप मच गया। कलेक्ट्रेट को भेजे…

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय समाचार गढ़, 6 मई 2026। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (GRAM) को लेकर बीकानेर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बीकानेर कलेक्ट्रेट को फिर मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप; सघन तलाशी जारी

    बीकानेर कलेक्ट्रेट को फिर मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप; सघन तलाशी जारी

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय

    GRAM को लेकर बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक मैनेजमेंट, विधानसभा वार जिम्मेदारियां तय

    पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक करेंगे पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता का चुनाव

    पर्यवेक्षक व सह पर्यवेक्षक करेंगे पश्चिम बंगाल में विधायक दल के नेता का चुनाव

    ममता के गढ़ को ढहाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने जताया राजेंद्र राठौड़ का आभार, पढें पूरी खबर

    ममता के गढ़ को ढहाने वाले शुभेंदु अधिकारी ने जताया राजेंद्र राठौड़ का आभार, पढें पूरी खबर

    RGHS घोटाला: SOG की कार्रवाई, पूर्व अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार

    RGHS घोटाला: SOG की कार्रवाई, पूर्व अधीक्षक सहित दो गिरफ्तार

    छात्र को सजा के नाम पर उठक-बैठक: तबीयत बिगड़ी, परिजनों का स्कूल में हंगामा

    छात्र को सजा के नाम पर उठक-बैठक: तबीयत बिगड़ी, परिजनों का स्कूल में हंगामा
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights