समाचार-गढ़, 20 जून 2023। कृषि विभाग द्वारा सातलेरा गांव में किसानों को प्रमाणित मोठ बीज किट का वितरण कई किसान रहे मोठ से वंचित जताया रोष वंचित किसानों को मोठ देने की मांग की
कृषि विभाग द्वारा श्रीडूंगरगढ़ उपखंड मुख्यालय के गांव सातलेरा में सोमवार व मंगलवार से प्रमाणित मोठ बीज का वितरण किया गया। कृषि विभाग द्वारा एक जन आधार कार्ड के हिसाब से चार किलो प्रमाणित मोठ बीज किट का वितरण किया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि मोठ बीज कम पड़ गया जिसके चलते कई किसान सुबह से शाम तक इंतजार करते हुए खाली हाथ मायूस होकर घर लोट गए। किसानों ने रोष जताते हुए बताया कि दो दिन सुबह से शाम तक इंतजार करने के बावजूद भी कई किसान मोठ बीज से वंचित रह गए। ग्रामीणों ने कृषि विभाग से मोठ बीज से वंचित रहे किसानों को मोठ बीज देने की मांग की है।






















