समाचार-गढ़, श्रीडूंगरगढ़। कई दिनों के भीषण गर्मी के बाद इंद्रदेव ने मेहरबानी दिखाई है और श्री डूंगरगढ़ में पिछले डेढ घंटे से लगातार हो रही बारिश ने आमजन को गर्मी से राहत दी है तो वहीं कस्बे के मुख्य बाजार में चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। मुख्य बाजार की गलियां बारिश के पानी से लबालब हो गई है तो वहीं दुकानों और बिल्डिंग में भी पानी घुस गया है। दुकानों, बिल्डिंग व घरों में पानी घुसने से आमजन काफी परेशान हो गए हैं और पानी बाहर निकालने का जतन कर रहे हैं।













