समाचार-गढ़ श्रीडूंगरगढ़ 29 जुलाई 2023। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के गांव सातलेरा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को पौधारोपण किया गया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा के निर्देशन में वरिष्ठ अध्यापक सुरेश कुमार हर्षवाल के नेतृत्व में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। जिसमें विभिन्न किस्म के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। पेड़ लगाने के साथ-साथ विद्यालय में हरित वाटिका बनाने के लिए दूब भी लगाई गई है। कार्यवाहक प्राचार्य मुकेश कुमार शर्मा ने कहा कि जब धरती पर पेड़ पौधे बचेंगे तो ही पर्यावरण बचेगा। शर्मा ने विद्यार्थियों सहित ग्रामीणों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया तथा पेड़ पौधों की सुरक्षा करने का आह्वान करते प्रत्येक नागरिक द्वारा अधिकाधिक पेड़ लगाने की अपील की। वृक्षारोपण कार्यक्रम में विद्यालय के कक्षा 12 के विद्यार्थियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस कार्य में विद्यार्थियों के साथ व्याख्याता नोरतमल तावनिया का भी सराहनीय सहयोग रहा।












