Nature Nature

विधायक साहब कुछ म्हारी भी सुनो, ग्रामीणों ने विधायक से लगाई फरियाद

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। विधायक साहब कुछ म्हारी भी सुनो गांव में कंठ तर करने के लिए पानी नहीं है स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए पर्याप्त अध्यापक नहीं है यह सुनने को मिला श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन से मात्र ग्यारह किलोमीटर दूर हाईवे पर स्थित गांव सातलेरा में जहां ग्रामीण पानी की एक-एक बूंद को मोहताज हो रहे सरकारी अमले को कोस रहे हैं।
बजट सत्र में भाग लेकर श्री डूंगरगढ़ लौटने पर क्षेत्रीय विधायक गिरधारी लाल महिया को सातलेरा गांव के ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर गांव की समस्या से अवगत करवाते हुए राहत दिलाने की मांग की । ग्रामीणों द्वारा विधायक को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि गांव में पीने के लिए एक बूंद भी पानी नहीं है गांव के दोनों नलकूप खराब पड़े हैं ग्रामीण पानी के लिए मोहताज हो रहे हैं हमारा पशुधन की हालत दिनोंदिन बिगड़ती जा रही है गांव के राजकीय विद्यालय में गणित विषय तथा संस्कृत विषय के अध्यापक नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई खराब होती जा रही है ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि यहां गांव की विद्युत सप्लाई के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के कारण आए दिन मोटर जलने की शिकायत बनी हुई है जिसको बदला जाए । तथा गांव में जल भंडारण के लिए बड़ी पानी की टंकी का निर्माण करवाने की मांग भी ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष रखी ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जल भंडारण के लिए नाम मात्र का एक जल होद है जिसमें 1 दिन का भी जल भंडारण नहीं हो पाता है। विधायक ने ग्रामीणों की एक एक समस्या को गौर से सुना तथा ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही समस्या का समाधान करवाया जाएगा ।
ग्रामीणों ने श्री डूंगरगढ़ के सूडसर को उप तहसील का दर्जा दिलाने पर विधायक का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे ।

  • Related Posts

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    समाचार गढ़ जयपुर। राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि वर्तमान परिस्थितियों में 31…

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी। 1- ऑनलाइन गेमिंग पर पैसे लगा धोखाधड़ी करते 17 को पकड़ा, 91 मोबाइल जब्त। 2- बच्चों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव टले! आयोग ने कहा- आरक्षण के बाद भी लगेंगे 90 दिन

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    पढें देश प्रदेश की कुछ खास खबरें जो आपके लिए जानना है जरूरी।

    मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

    मानसून की राह देख रहा बीकानेर, भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल, अब अलर्ट

    सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

    सोना-चांदी हुए सस्ते: सोने में ₹832 और चांदी में ₹2,046 की गिरावट, जानिए आज के ताजा भाव

    जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-

    जिले भर में हुए हादसों में छह जानें हुई अकाल मौत का शिकार:-

    बीकानेर में भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

    बीकानेर में भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights