Nature Nature

यूथ कांग्रेस ने डूडी को उठाया कंधों पर, किया भव्य स्वागत।

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। किसानों को खेती के उद्यमी बनाना हमारा लक्ष्य है और गांव, ढाणी, खेत खलिहान को सशक्त बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। ये उद्गार यूथ कांग्रेस के कार्यालय में आयोजित स्वागत सभा में स्टेट एग्रो इंडस्ट्री डेवलमेंट के नवनियुक्त अध्यक्ष रामेश्वरलाल डूडी ने व्यक्त किए। डूडी ने कहा कि राज्य के समुचित विकास के लिए किसान का सशक्त होना जरूरी है और इस दिशा में राज्य सरकार ने कृषि बजट पेश कर इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि गांव की चौपाल तक एग्रो इंडस्ट्री का विकास पहुंचाया जाएगा। यहां यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना की अगुवाई में हजारों युवाओं ने डूडी का भव्य स्वागत किया। डूडी को कंधों पर उठा कर सभा स्थल तक लाया गया व “किसान केसरी जिंदाबाद” के नारे गूंजे और फूल बरसाए गए। बाना ने 51 किलो फूलों की माला पहनाई और साफा बंधवाया गया। कार्यकर्ताओं ने डूडी को सशक्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी। इस दौरान यहां श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के कांग्रेसी कार्यकर्ता व अनेक पंचायत समिति सदस्य, सरपंच गण शामिल हुए।

  • Related Posts

    जनगणना कार्मिकों को बिना अनुमति कार्यमुक्त नहीं करने के निर्देश

    समाचार गढ़ बीकानेर, 22 मई 2026। जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू ने एक आदेश जारी कर सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, चार्ज जनगणना अधिकारियों (समस्त…

    अमित शाह के बीकानेर दौरे की तैयारियां तेज, कलेक्टर-SP ने ली समीक्षा बैठक

    समाचार गढ़ 22 मई 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। गृह मंत्री का दो दिवसीय दौरा 25 और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जनगणना कार्मिकों को बिना अनुमति कार्यमुक्त नहीं करने के निर्देश

    जनगणना कार्मिकों को बिना अनुमति कार्यमुक्त नहीं करने के निर्देश

    अमित शाह के बीकानेर दौरे की तैयारियां तेज, कलेक्टर-SP ने ली समीक्षा बैठक

    अमित शाह के बीकानेर दौरे की तैयारियां तेज, कलेक्टर-SP ने ली समीक्षा बैठक

    खेत की डिग्गी बनी काल, बेटी को बचाने गए पिता की भी डूबने से मौत

    खेत की डिग्गी बनी काल, बेटी को बचाने गए पिता की भी डूबने से मौत

    राजस्थान में 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव, हाईकोर्ट ने सरकार और चुनाव आयोग को दिए निर्देश

    राजस्थान में 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव, हाईकोर्ट ने सरकार और चुनाव आयोग को दिए निर्देश

    भजनलाल कैबिनेट की अहम बैठक, तबादलों से बैन हटाने पर हो सकता है बड़ा फैसला

    भजनलाल कैबिनेट की अहम बैठक, तबादलों से बैन हटाने पर हो सकता है बड़ा फैसला

    पोकरण में ‘वायु अस्त्र-1’ का सफल परीक्षण, दुश्मन पर 100KM दूर से सटीक वार करेगा स्वदेशी आत्मघाती ड्रोन

    पोकरण में ‘वायु अस्त्र-1’ का सफल परीक्षण, दुश्मन पर 100KM दूर से सटीक वार करेगा स्वदेशी आत्मघाती ड्रोन
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights