Nature Nature

मदरसे में नवनिर्मित कमरों का विधायक ने किया उद्घाटन, 31 लाख के विकास कार्यों की घोषणा

Nature

समाचार गढ़, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ की जुमा मस्जिद प्रांगण में संचालित मदरसा में मुख्यमंत्री मदरसा आधुनिकीकरण योजनान्तर्गत समसा बीकानेर द्वारा निर्मित कमरों का सोमवार को क्षेत्रीय विधायक गिरधारीलाल महिया द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर संबोधित करते हुए विधायक महिया ने कहा कि समाज के सभी वर्गों में शिक्षा के व्यापक प्रचार-प्रसार को बढ़ावा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ग के नागरिकों की सेवा करना ही उनकी प्राथमिकता में है। कार्यक्रम में विधायक ने विकास कार्यों के लिए 31 लाख रुपए देने की घोषणा की। जिस पर उपस्थित नागरिकों ने विधायक महिया का आभार व्यक्त किया। इस दौरान फजले हक़ साहब, हिकमत अली, गुलाम रब्बानी, अब्दुल गफूर, हाजी अब्दुल्ला, इमरान राइन, मोहम्मद जमील, मोहम्मद आमीन, मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद हुसैन, आरिफ बेहलिया, आबिद बहलीम, जावेद बहलीम, उस्मान तेली, महबूब तेली, अहसान छिम्पा, आरिफ छिम्पा, अमन, फारूक छिम्पा, सलीम काजी, असगर ठेकेदार, बाबूलाल चेजारा, आमीन काजी, उमेद मुग़ल, इकबाल राइन, अयूब तंवर, रोशन छिम्पा, जावेद अली, इक़बाल धोबी सहित मुस्लिम समुदाय के नागरिक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे रहीं ममता: EVM छेड़छाड़ के आरोपों पर घमासान, चुनाव आयोग ने कहा- सब सुरक्षित

    समाचार गढ़ 1 मई 2026। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मतगणना से पहले सियासी माहौल गरमा गया है। तृणमूल कांग्रेस (ज्डब्) ने गुरुवार देर रात म्टड स्ट्रॉन्ग रूम को…

    पश्चिम बंगाल चुनाव में हिंसा के बीच वोटिंग जारी, दोपहर 1 बजे तक 61.11% मतदान

    समाचार गढ़ 29 अप्रैल 2026 । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज 142 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक 61.11 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बर्तन व्यापारी का पीछा करते हुए मां-बेटी को कुचला, महिला की मौत, गर्भवती बेटी गंभीर

    बर्तन व्यापारी का पीछा करते हुए मां-बेटी को कुचला, महिला की मौत, गर्भवती बेटी गंभीर

    इस बार मई देगा तपिश के साथ राहत, आंधी-बारिश के रहेंगे बार-बार दौर

    इस बार मई देगा तपिश के साथ राहत,  आंधी-बारिश के रहेंगे बार-बार दौर

    विशेष योग्यजन (दिव्यांग) छात्रवृत्ति योजना: पात्र विद्यार्थियों को मिलेगा आर्थिक संबल

    विशेष योग्यजन (दिव्यांग) छात्रवृत्ति योजना: पात्र विद्यार्थियों को मिलेगा आर्थिक संबल

    1 मई से बड़े बदलावों की शुरुआतः गैस सिलेंडर ₹994 महंगा, ऑनलाइन गेमिंग पर सख्त नियम लागू, ईंधन ड्यूटी में राहत और वैश्विक तेल बाजार में हलचल

    1 मई से बड़े बदलावों की शुरुआतः गैस सिलेंडर ₹994 महंगा, ऑनलाइन गेमिंग पर सख्त नियम लागू, ईंधन ड्यूटी में राहत और वैश्विक तेल बाजार में हलचल

    पुलिस ने दी दबिश, क्रिकेट सहित ऑनलाइन सट्टे लगवाने का कर रहे थे काम, दो आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस ने दी दबिश, क्रिकेट सहित ऑनलाइन सट्टे लगवाने का कर रहे थे काम, दो आरोपी गिरफ्तार

    स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे रहीं ममता: EVM छेड़छाड़ के आरोपों पर घमासान, चुनाव आयोग ने कहा- सब सुरक्षित

    स्ट्रॉन्ग रूम में 4 घंटे रहीं ममता: EVM छेड़छाड़ के आरोपों पर घमासान, चुनाव आयोग ने कहा- सब सुरक्षित
    Social Media Buttons
    error: Content is protected !!
    Verified by MonsterInsights