Nature Nature

आजादी के पर्व पर युवाओं ने दिया रक्त, 130 युवाओं ने करवाया था पंजीकरण

Nature

समाचार-गढ़, 15 अगस्त, श्रीडूंगरगढ़। सामाजिक संस्था नागरिक विकास परिषद ने स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 15 अगस्त को एन वी पी भवन में 37वा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन सुसंपन्न किया। शिविर के उदघाटन सत्र में कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक सदस्य ओमप्रकाश स्वामी, मुख्य अतिथि दानदाता परिवार के राधेश्याम तापड़िया थे। ब्लड बैंक टीम प्रभारी चिकित्सक कालूराम ने उपस्थित महानुभावों को रक्तदान का महत्व बताते हुए जानकारी दी कि कौन रक्तदान कर सकता है तथा रक्तदान के क्या फायदे है। एक स्वस्थ व्यक्ति का दिया हुआ रक्त तीन जरूरतमंदों का जीवन बचा सकता है। संस्था अध्यक्ष जगदीश प्रसाद स्वामी ने बताया कि उक्त रक्तदान शिविर स्व मोतीलाल तापड़िया की पुण्य स्मृति में प्रथम रक्तदान शिविर तथा परिषद का 37वा रक्तदान शिविर आयोजित हुआ । संयुक्त मंत्री सुरेश कुमार भादानी ने कहा की उक्त रक्तदान शिविर में आर्थिक सौजन्य श्रीमती लक्ष्मी देवी मोतीलाल तापड़िया चेरिटेबल ट्रस्ट मुंबई का रहा है। संस्था के उपाध्यक्ष और शिविर प्रभारी विजयराज सेवग ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में 130 लोगो ने पंजीयन करवाया। जिसमे चिकित्सकीय परीक्षण और परामर्श के पश्चात 114 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर परिषद की ओर से सभी रक्तदाताओं और ब्लड बैंक टीम सदस्यों को स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया। शिविर में श्रवण कुमार गुरनानी,श्रीगोपाल राठी, रमेश कुमार प्रजापत, गोपाल तापड़िया, रणवीर सिंह खींची, कुम्भाराम घिंटाला,विशाल स्वामी, सत्य नारायण स्वामी, ओमप्रकाश कल्लाणी, के एल जैन, तुलसीराम चोराडिया, सहीराम जाट, सूर्य प्रकाश तापड़िया, जयनारायण तापड़िया, मनोज तापड़िया, इंद्रचंद तापड़िया, हरि प्रसाद मूंधड़ा, राजेश शर्मा, शिव शंकर मोहता ने भी उपस्थिति, सेवाएं, रक्तदान भी किया।

Related Posts

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक रिश्ते बंद हैं, लेकिन आंकड़ों में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।…

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

समाचार गढ़ 28 अक्टूबर 2026। मुंबई: भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना में इंजीनियरिंग का एक बड़ा काम आकार ले रहा है। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर महाराष्ट्र में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

बॉर्डर बंद, कारोबार पर बैन… फिर पाकिस्तान तक कैसे पहुंच रहा करोड़ों का भारतीय सामान?

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के नीचे सुरंग तैयार! 21 KM का रास्ता, 7 KM पानी के नीचे

AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

AI से सीखा नकली शराब बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची; जहरीली शराब मामले में 10 गिरफ्तार

जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

जीत की अफवाह पर 3 घंटे पहले ही निकाल दिया जुलूस, रात ढाई बजे बदला पूरा खेल

बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर रेंज में नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन, 790 ठिकानों पर छापेमारी; 66 आरोपी गिरफ्तार

13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस

13 नवंबर को लेकर बलूचिस्तान का बड़ा ऐलान, दुनिया भर में मनाया जाएगा बलूच राष्ट्रीय शहीद दिवस
Social Media Buttons
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights